फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोसुल: आईएस आतंकियों ने दी थी इतनी खौफनाक मौत, DNA रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Wed, 04 Apr 2018 12:28 PM IST
बलविंद्र सोढी, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
बलविंद्र सोढी, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Wed, 04 Apr 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
Four Himachalis were shot in head near Iraq Mosul

इराक के मोसुल में आईएस आतंकियों ने चार हिमाचलियों समेत 39 भारतीयों को सिर के बीचोंबीच नजदीक से गोली मारी थी, जो माथे के पार हो गई। इनकी हत्या ठीक वैसे ही की गई जैसे वीडियो आईएस अकसर जारी करता है।

Four Himachalis were shot in head near Iraq Mosul

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सुंदरनगर के बायला गांव में मृतक हेमराज के पार्थिव अवशेषों के साथ इराक सरकार की ओर से डेथ सर्टिफिकेट के साथ भेजी डीएनए रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है।

Four Himachalis were shot in head near Iraq Mosul

इसमें हेमराज की मौत साल 2014 में हुई बताई गई है। हेमराज की पहचान उसके सिर के मिले पिंजर के डीएनए टेस्ट से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Four Himachalis were shot in head near Iraq Mosul

इराक सरकार के स्वास्थ्य, पर्यावरण और फोरेंसिक विभाग ने 11 फरवरी 2018 को इसकी फाइनल रिपोर्ट जारी की। फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार मोसुल में जिस जमीन में दबे दर्जनों नर कंकाल मिले थे, वहां से एक सिर के पिंजर का मिलान हेमराज के पिता बेली राम, माता रोशनी देवी के साथ-साथ छोटे भाई श्रवण कुमार के भेजे डीएनए टेस्ट से हुआ।

विज्ञापन
Four Himachalis were shot in head near Iraq Mosul

बता दें कि केंद्र सरकार ने परिवारों का डीएनए सितंबर 2017 में इराक सरकार को भेजा था। इराक सरकार ने हेमराज का डेथ सर्टिफिकेट 28 मार्च 2018 को बगदाद स्थित भारतीय दूतावास को सौंपा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed