फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में ओलावृष्टि से सेब को भारी नुकसान, कहीं गिरी बर्फ

Wed, 04 Apr 2018 10:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 04 Apr 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
heavy hailstorm damaged apple crop in Himachal
प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि से सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। अच्छी फसल की उम्मीद लगाए बैठे बागवानों के चेहरों पर चिंता की लकीर खींच गई हैं। 


 
heavy hailstorm damaged apple crop in Himachal
आनी और निरमंड में सेब के फूल झड़ गए। एकाएक ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है। कुल्लू घाटी के कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ आंधी तूफान ने किसानों बागवानों केे परेशान किया।
heavy hailstorm damaged apple crop in Himachal
उधर, मंडी जिला  में आए तूफान ने आम, लीची और सेब की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। हल्की बारिश से किसानों और आम लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन, तूफान के चलते दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
heavy hailstorm damaged apple crop in Himachal
रोहतांग में भी मंगलवार को 5 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ जबकि कुल्लू में शीतलहर के साथ-साथ बर्फ के फाहे भी गिरे। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब होने से मनाली, केलांग और कल्पा के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इन क्षेत्रों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।
विज्ञापन
heavy hailstorm damaged apple crop in Himachal
उधर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थिति इसके विपरित रही। कुल्लू, मनाली, निरमंड, आनी में बर्फबारी और आलोवृष्टि के साथ आंधी चलती रही। इससे क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गए है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed