फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल प्रदेश: जिंदा जले 5 लोग, मातम में बदलीं शादी की खुशियां

Mon, 23 Jul 2018 06:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी) Updated Mon, 23 Jul 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
Fire Breaks Out in residential building Ner Chowk Mandi Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के नेरचौक बाजार में सोमवार तड़के चार बजे शादी वाले दोमंजिला घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे रसोईघर में रखा एक गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। अग्निकांड में पांच साल के बच्चे और तीन महिलाओं समेत दूल्हे के पांच रिश्तेदारों की मौत हो गई। सुंदरनगर के एक होटल में शादी के बाद बारात रविवार रात दो बजे लौटी थी। इसके बाद लोग गहरी नींद में थे कि घर में अचानक आग लग गई।

Fire Breaks Out in residential building Ner Chowk Mandi Himachal Pradesh

गृह प्रवेश का मुहूर्त सुबह होने के चलते दूल्हा-दुल्हन और परिवार के अन्य लोग पास के ही एक घर में सोए थे। अग्निकांड में दूल्हे के ताया-ताई, बुआ, बुआ की बहू और उनके पोते की मौत हो गई। मरने वालों में तीन लोग दूल्हे की बुआ के परिवार के हैं। ये लोग शादी के लिए शिमला से आए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांचों लोगों की मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। सोमवार दोपहर पांचों रिश्तेदारों का एक साथ नेरचौक में अंतिम संस्कार किया गया।

Fire Breaks Out in residential building Ner Chowk Mandi Himachal Pradesh

डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि सरकार ने मैजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दे दिए हैं। एडीएम राजीव कुमार दस दिन में घटना की रिपोर्ट देंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हादसे पर शोक जताया है। नेरचौक के कपड़ा व्यापारी विजय सोनी के बेटे की होटल में शादी के बाद रविवार रात को सभी दुल्हन समेत वापस घर लौट गए। विजय और उनके भाई नरेंद्र सोनी का घर एक साथ है। अपने घर की पहली मंजिल में नरेंद्र, पत्नी वीना और उनकी बहन और परिवार सोया हुआ था। शेष रिश्तेदार दीवार के साथ मकान की दूसरी तरफ सोये थे जहां दूल्हा और उसका परिवार रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire Breaks Out in residential building Ner Chowk Mandi Himachal Pradesh

बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के चार बजे सबसे पहले नरेंद्र के कमरे में आग लगी। यहां एसी लगा हुआ था। इसी में शॉर्ट सर्किट का अंदेशा है। आग दूसरे कमरे और ऊपरी मंजिल में फैल गई। इसके बाद जब रसोईघर में रखे सिलिंडर से धमाका हुआ तो लोग पहले बाहर फिर मदद को दौड़े। घर में दो दर्जन से ज्यादा लोग थे। बाहर निकालते समय कुछ लोग झुलस भी गए। अग्निशमन केंद्र 15 किमी के फासले पर था लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि एक घंटे बाद दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। उधर, एसपी मंडी गुरदेव चंद ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांचों मौतें दम घुटने के कारण हुई हैं।

विज्ञापन
Fire Breaks Out in residential building Ner Chowk Mandi Himachal Pradesh

इनकी गई जान- मृतकों की पहचान नेरचौक निवासी दूल्हे के ताया सेवानिवृत्त सहायक अभियंता नरेंद्र सोनी (66), उनकी पत्नी वीना सोनी (60), शिमला निवासी दूल्हे की बुआ सुदेश सोहल (75), उनकी बहू मोना पत्नी अमित कुमार (45) और साहिल पुत्र (05) अमित कुमार के रूप में हुई है। अमित शिमला के रामबाजार के पास श्रीराम दीपक कुमार नाम की स्वीट्स शाप चलाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed