फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Youth Congress state vice-president dies from electric shock

हिमाचल: मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगा, युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी की मौत

Thu, 22 Oct 2026 07:48 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Thu, 22 Oct 2026 07:48 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Youth Congress state vice-president dies from electric shock
चंद्रमणि कुलेठी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की बुधवार रात करंट लगने से मौत हो गई। वह मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों के तहत झंडे लगा रहे थे। इसी दौरान बिजली की तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गए। हादसा देर रात हुआ।

विज्ञापन


कलेट पंचायत के प्रधान श्याम शर्मा ने चंद्रमणि कुलेठी की मौत की पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। चंद्रमणि के असमय निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों में दुख का माहौल है।
विज्ञापन


चंद्रमणि कुलेठी चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र की होली घाटी से संबंध रखते थे। युवा कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे। चंद्रमणि स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं और युवाओं व छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए जाने जाते थे। संगठन में सक्रिय भूमिका के चलते उन्होंने युवा राजनीति में अपनी पहचान बनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर 2026 में दिल्ली में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद भी वह चर्चा में आए थे। संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले चंद्रमणि के आकस्मिक निधन से युवा कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। होली घाटी के लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया है। क्षेत्र ने एक सक्रिय युवा राजनीतिक चेहरा खो दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed