HPMC के सबसे बड़े कोल्ड स्टोर में आग, बुलानी पड़ी सेना
हिमाचल में परवाणू स्थित हार्टिकल्चर, प्रोड्यूस, मार्केटिंग एवं प्रोसेसिंग कारपोरेशन यानि एचपीएमसी के सबसे बडे़ कोल्ड स्टोर में लगी भयानक आग से नामी कंपनियों के करोड़ों के उत्पाद तबाह हो गए हैं।
HPMC के सबसे बड़े कोल्ड स्टोर में आग, बुलानी पड़ी सेना
इसमें कोल्ड स्टोर में रखे नामी कंपनियों के करोड़ों के उत्पाद भी तबाह हो गए हैं। आग इतनी भयानक थी कि फायर ब्रिगेड के अलावा सेना के जवानों की मदद भी ली गई।
HPMC के सबसे बड़े कोल्ड स्टोर में आग, बुलानी पड़ी सेना
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कोल्ड स्टोर से अचानक धुआं उठने लगा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।
HPMC के सबसे बड़े कोल्ड स्टोर में आग, बुलानी पड़ी सेना
दमकल विभाग के जवानों ने आग पर काबू पाने का प्रयत्न किया, लेकिन नाकामी हाथ लगी। देर शाम तक कोल्ड स्टोर में आग सुलगती रही। प्रारंभिक चरण में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
HPMC के सबसे बड़े कोल्ड स्टोर में आग, बुलानी पड़ी सेना
स्टोर में रखे अमूल मक्खन, घी के अलावा डाबर च्यवनप्राश समेत कई कंपनियों की दवाएं भी स्टाक की जाती हैं। बताया जा रहा है कि गर्मियों के दौरान यह स्टोर सामान से भरा रहता था। जबकि इसमें किरयाने का सामान भी काफी भारा मात्रा में स्टाक किया था। वहीं नामी कंपनियों में ब्रिटानिया, डेयरी प्रोडक्ट, चॉकलेटस एवं हर्बल कंपनी का काफी सामान था।