फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, कैसे 500-2000 के नए नोट से हो रही ठगी, ऐसे रहें अलर्ट

Fri, 17 Feb 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Fri, 17 Feb 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
fake currency of 500 and 2000 rupee notes

कई लोग 500 और 2000 रुपये के इन नोटों से धोखाधड़ी का शिकर हो चुके हैं। इसलिए आप भी जरा गौर से देख लीजिए। चिल्ड्रन बैंक के नाम पर 500 और दो हजार से हूबहू मिलते नकली नोट हिमाचल के जिला चंबा में एक दुकान में चल गए। यहां किसी बच्चे ने चूर्ण के साथ मिले पांच सौ के नकली नोट से बीस रुपये की चॉकलेट खरीद ली। दुकानदार ने उसे 480 रुपये भी वापस कर दिए। सपड़ी मोहल्ले में हुई इस घटना की पूरे शहर में चर्चा रही।

fake currency of 500 and 2000 rupee notes

डीएसपी वीर बहादुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने सपड़ी की ही एक दुुकान में चूर्ण के साथ बच्चों को चूर्ण के साथ मुफ्त दिए जा रहे नकली नोट जब्त किए। कोई शिकायत न होने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। जिस दुकानदार से बच्चे ने सामान खरीदा था, उसने भी शिकायत करने से मना कर दिया।

fake currency of 500 and 2000 rupee notes

डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि बच्चों के खेलने वाले ये नोट दो हजार और पांच सौ रुपये के नए नोट की तरह ही दिखते हैं। बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। उन्होंने खुद इन नोटों की जांच की है। सभी दुकानदारों को नसीहत दी है कि वे बच्चों को इस तरह के नोट न दें। अन्यथा भविष्य में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष की शिकायत नहीं आई है। इसके चलते पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
fake currency of 500 and 2000 rupee notes

दो हजार और पांच सौ से मेल खाते देखकर एक बार में कोई भी धोखा खा सकता है। इन नोट का साइज, छपाई बिल्कुल असली की तरह है। नोट पर महात्मा गांधी का चित्र अंकित है। भारतीय रिजर्व बैंक की जगह भारतीय मनोरंजन बैंक और चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया लिखा है। नोट के एक सिरे पर चूर्ण लेबल अंकित है। नोट सीरीज शून्य अंकित है।

विज्ञापन
fake currency of 500 and 2000 rupee notes

दुकानदार पंकज ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनकी पत्नी को भी कोई ऐसे नोट देने की कोशिश कर रहा था। बताया कि पुलिस और प्रशासन को नोट छापने वाली कंपनी पर कार्रवाई करनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed