फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में आग का कहर, 80 मजदूर परिवारों के आशियाने जले, तस्वीरें

Fri, 17 Feb 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 17 Feb 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
80 Cottege Burns As Fire Broke Out at Una, Himachal.

हिमाचल के जिला ऊना के अंब इलाके के कलरूही में अचानक भड़की आग से प्रवासी मजदूरों की लगभग 80 से अधिक झोंपड़ियां जलकर राख हो गई है। तेज हवा के चलते बेकाबू हुई आग ने आशियानों के साथ साथ खाने-पीने की चीजों समेत सारा घरेलू सामान राख कर दिया।

80 Cottege Burns As Fire Broke Out at Una, Himachal.

गनीमत यह रही कि लोग इस सबके बीच से अपने छोटे-छोटे बच्चों को निकाल लाने में कामयाब रहे। जिसके हाथ घर का कोई भी सामान आया आग की तेज लपटों में से उसे निकाल ले गए। आग ने झोंपडिय़ों के ऊपर से होकर गुजर रही 11 केवी सिद्धपुर फीडर हाईटेंशन तारों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

80 Cottege Burns As Fire Broke Out at Una, Himachal.

इस पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर तुरंत पहुंच कर मरम्मत का कार्य शुरु कर दिया। आग से प्रभावित सभी मजदूर बिहार से संबंधित हैं। जिनमें अधिकांश दरभंगा जिले के रहने वाले हैं। लगभग आधा दर्जन खगरिया से हैं। आग दोपहर के लगभग पौने तीन बजे उस समय लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
80 Cottege Burns As Fire Broke Out at Una, Himachal.

अधिकांश प्रवासी मजदूरी के लिए गए हुए थे। आग लगते ही साथ लगती एनएच से गुजर रहे राकेश कतनौरिया और अन्य लोगों ने इस बारे प्रशासन को सूचित किया। जिस पर आग बुझाने के लिए अंब फायर स्टेशन से दो तथा चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की एक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। परंतु तब तक तेज हवा के कारण आग सभी झोंपडिय़ों को अपनी चपेट में ले चुकी थी।

विज्ञापन
80 Cottege Burns As Fire Broke Out at Una, Himachal.

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही अंब के तहसीलदार एसपी जसवाल, अतिरिक्त थाना प्रभारी सुभाष पटियाल ने मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया और राहत कार्यों को देखा। यहां अधिकांश प्रवासी मजदूर क्षेत्र में लगभग पिछले पंद्रह साल से अधिक समय से रह रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed