फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्यावरण दिवस विशेषः मजदूरी करते पेड़ों से हो गया प्यार तो तैयार कर दिए जंगल

Tue, 05 Jun 2018 11:00 AM IST
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Tue, 05 Jun 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
Environment Day Special: Meen Singh planted one lakh saplings of various species including pine
पर्यावरण संरक्षण के नाम पर सरकार जहां करोड़ों खर्च कर रही है, वहीं सूबे में ऐसे पर्यावरण प्रेमी भी हैं, जिन्होंने अपने दम पर जंगल तैयार कर दिए। सिरमौर जिले में नौहराधार की देवना पंचायत के फागनी गांव के बुजुर्ग मीन सिंह इन्हीं में से एक हैं। 
Environment Day Special: Meen Singh planted one lakh saplings of various species including pine
दावा है कि मीन सिंह ने देवदार समेत कई अन्य प्रजातियों के लगभग एक लाख पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। इसी साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशासन ने उन्हें पर्यावरणविद की संज्ञा देते हुए विशेष तौर पर सम्मानित भी किया।
Environment Day Special: Meen Singh planted one lakh saplings of various species including pine
प्रशासन ने वन क्षेत्र में लगे पेड़ों की स्थिति जानने के लिए सर्वे करवाया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच पेड़ों की गिनती की तो यह हजारों में पाई गई। मीन सिंह 14-15 वर्ष के थे, जबसे वह पौधे लगा रहे हैं और अब 90 की उम्र में भी यह सिलसिला जारी है। इलाके की बंजर भूमि पर वह देवदार, बान, चीड़, कायल और रुबीना के पौधे रोप चुके हैं। उन्होंने अपनी कई बीघा भूमि पर सेब का बगीचा भी तैयार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Environment Day Special: Meen Singh planted one lakh saplings of various species including pine
मीन सिंह के भतीजे सुरेंद्र सिंह के अनुसार मौसम चक्र के तहत जब पेड़ों का बीज गिरता है तो वह उन्हें रोपकर पौधे तैयार करते हैं। खुद पानी देकर उन्हें सींचते हैं। बरसों बरस इसी तरह से उन्होंने हरा-भरा जंगल तैयार कर दिया है। वह कहते हैं कि वनों में मजदूरी करते-करते मीन सिंह ने पौधे लगाने शुरू किए थे। हाल ही में उन्होंने 250 प्रजातियों के नए पौधे तैयार किए हैं। 
विज्ञापन
Environment Day Special: Meen Singh planted one lakh saplings of various species including pine
नाहन की विल्ला राउंड सैर गांव में लगे पौधों को सींचने में पर्यावरण प्रेमियों ने हाथ बढ़ाए हैं। स्कूली छात्रा नंदनी हर रोज सुबह सैर करने के साथ वहां लगे पेड़ों को पानी दे रही है। यह उसकी दिनचर्या बन गई है। इसी तरह से सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र शर्मा, प्रवक्ता राजकुमार और प्यार चंद भी इस कार्य को बखूबी निभा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed