फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब बिना परमिट के रोहतांग का रोमांचक सफर कर सकेंगे सैलानी, जानिए कैसे

Fri, 31 May 2019 12:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 31 May 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
Electric Bus service to Rohtang Pass No Permit required
- फोटो : अमर उजाला

सैलानियों के सैर सपाटे के लिए खुले रोहतांग दर्रे में अब पर्यटक बिना किसी परमिट के बर्फ में मस्ती कर सकेंगे। एचआरटीसी सैलानियों को बड़ी राहत देने जा रहा है। तीन जून से एनजीटी के आदेश पर निगम इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने जा रहा है। मनाली बस अड्डे से सुबह सात से आठ बजे के आसपास रोजाना 25 सीटर बस रोहतांग के लिए रवाना होगी।

Electric Bus service to Rohtang Pass No Permit required
- फोटो : अमर उजाला

प्रति सीट आने-जाने का किराया 600 रुपये के आसपास रहेगा। बर्फ से ढके मार्ग पर करीब ढाई घंटे के रोमांचक सफर के बाद यात्री रोहतांग दर्रा पहुंचेंगे। यहां करीब दो घंटे बसें रुकेंगी। दस से 15 फीट बर्फ की मोटी चादर से ढकी सड़क व वादियों में एचआरटीसी पहले दो इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा। रोहतांग व सटे इलाकों में वाहनों के लिए पासिंग प्वाइंट और पार्किंग सुविधा खुलने पर बसें बढ़ाई जाएंगी।

Electric Bus service to Rohtang Pass No Permit required
उपायुक्त कुल्लू यूनुस - फोटो : अमर उजाला

बीते वर्ष एचआरटीसी ने 17 इलेक्ट्रिक बसें चलाई थीं। एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने बताया कि रोहतांग खुलने के बाद तीन जून से नियमित रूप से इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। निगम ने इसे लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के शुरू होने से सैलानियों को फायदा मिलेगा। निगम को बसों को चलाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Electric Bus service to Rohtang Pass No Permit required
- फोटो : अमर उजाला

इलेक्ट्रिक बस सेवा से पर्यटकों को परमिट के झंझट से राहत मिलेगी। इलेक्ट्रिक बसों का किराया टैक्सी से बेहद सस्ता होगा। एनजीटी ने रोहतांग के लिए 1300 छोटे वाहनों को भेजने की अनुमति दी है।

विज्ञापन
Electric Bus service to Rohtang Pass No Permit required
- फोटो : अमर उजाला

इलेक्ट्रिक बस मात्र 600 रुपये में रोहतांग घुमाकर वापस ले आएगी। जबकि निजी वाहन में रोहतांग जाने से पहले परमिट लेना पड़ता है। जिसका प्रति वाहन 550 रुपये शुल्क है। वहीं प्राइवेट टैक्सी ऑपरेटर रोहतांग के लिए 5000 रुपये प्रति चक्कर शुल्क ले रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed