फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैप्पी बर्थडे: जानिए, नेहरू की बात मानने से लेकर वीरभद्र सिंह के 6 बार CM बनने की कहानी

Sun, 25 Jun 2017 10:53 AM IST
amarujala.com- Presented by : अशोक चौहान
amarujala.com- Presented by : अशोक चौहान Updated Sun, 25 Jun 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
Eight Unknown Facts about Virbhadra Singh.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आज अपना 84वां बर्थडे मना रहे हैं। जन्मदिन पर उनके निजी निवास स्थान हालीलॉज में जश्न का माहौल है। सीएम वीरभद्र से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जो आज भी लोग नहीं जानते हैं। आइए हम बताते हैं नेहरू की बात मानने से लेकर छह बार सीएम बनने तक की पूरी कहानी-

Eight Unknown Facts about Virbhadra Singh.

वीरभद्र सिंह के नाम हिमाचल में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है। वह 1983 से 1990, 1993 से 1998 और 2003 से 2007 तक सीएम पद पर रहे। अब 2012 में उन्होंने रिकॉर्ड छठी बार हिमाचल के सीएम की शपथ ली थी। वीरभद्र सिंह हिमाचल के सबसे लोकप्रिय नेता भी है। मगर राजनीति का ये सफर उनके लिए इतना आसान नहीं था।

Eight Unknown Facts about Virbhadra Singh.

महज 28 साल की उम्र में ही वीरभद्र सिंह ने लोकसभा का चुनाव जीत लिया था। कहते हैं पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू ने 1962 में तीसरी लोकसभा चुनाव के लिए खुद वीरभद्र सिंह को चुनाव लड़ने के लिए कहा था। वीरभद्र ने उनकी बात मान ली। पहले ही चुनाव में वे विजयी हुए थे। वीरभद्र सिंह का डंका ऐसे बजा कि वे अगले दो लोकसभा चुनाव भी आसानी से जीत गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eight Unknown Facts about Virbhadra Singh.

1962 से लेकर अब तक वीरभद्र सिंह लोकसभा में पांच बार चुने जा चुके हैँ। वह 1962, 1967, 1972, 1980 और 2009 में लोकसभा में हिमाचल का नेतृत्व कर चुके हैं। यूपीए सरकार में वह केंद्रीय मंत्री भी बने ‌थे।

विज्ञापन
Eight Unknown Facts about Virbhadra Singh.

वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून 1934 को शिमला के सराहन में हुआ था। पिता पदम सिंह राजा थे। वीरभद्र सिंह ने शिमला के जाने माने बिशप कॉटन स्कूल से स्कूली शिक्षा हासिल की और इसके बाद दिल्‍ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से बीए ऑनर्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद से वे राजनीति में जुड़ गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed