फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba pmay g deceased person housing sanction panchayat secretary suspended

हिमाचल प्रदेश: मृतक के नाम पीएम आवास, 65 हजार की किस्त जारी… अब पंचायत सचिव निलंबित; जानें पूरा खेल

Wed, 16 Sep 2026 12:44 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 16 Sep 2026 12:44 PM IST
सार

चंबा की ग्राम पंचायत सेईकोठी में मृत व्यक्ति के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत सहायता मंजूर करने के मामले में तत्कालीन पंचायत सचिव प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जिला परिषद चंबा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं एडीसी अमित मेहरा ने मंगलवार को आदेश जारी किए। 

विज्ञापन
chamba pmay g deceased person housing sanction panchayat secretary suspended
निलंबित - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) में मृत व्यक्ति के नाम आवास स्वीकृत करने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत सेईकोठी के तत्कालीन पंचायत सचिव प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, संबंधित ग्राम रोजगार सेवक को एक माह का नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। साथ ही बीडीओ तीसा को ग्राम रोजगार सेवक का मौजूदा पंचायत से तत्काल तबादला करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


जिला परिषद चंबा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं एडीसी अमित मेहरा ने मंगलवार को निलंबन के आदेश जारी किए। यह कार्रवाई बीडीओ तीसा की ओर से 11 सितंबर को भेजी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई। रिपोर्ट में पीएमएवाई-जी के लाभार्थियों के सत्यापन, अभिलेखों की जांच और निर्धारित प्रक्रिया के पालन में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।
विज्ञापन


मृत व्यक्ति के नाम जारी हुई थी आवास की पहली किस्त
मामला सेईकोठी पंचायत के ओहला गांव से जुड़ा है। पंचायत सनवाल के मकन गांव निवासी मान सिंह पुत्र कर्म चंद ने मृत व्यक्ति के नाम आवास स्वीकृत करने की शिकायत की थी। उन्होंने निदेशक, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग को शिकायत भेजकर विभागीय जांच, सरकारी धन की वसूली और दोषियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 की लाभार्थी सूची में लाभार्थी आईडी एचपी 115031476 के तहत नरवाड़ निवासी भागी पुत्र दसरावन का नाम दर्ज था। शिकायतकर्ता ने मृत्यु प्रमाणपत्र का हवाला देते हुए बताया था कि भागी की मृत्यु 12 मार्च 2024 को हो चुकी थी। इसके बावजूद उसके नाम 1.30 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत कर 65 हजार रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई।

जांच में शिकायत के आरोप सही पाए गए
बीडीओ तीसा की जांच रिपोर्ट में शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए। रिपोर्ट के अनुसार, पीएमएवाई-जी के लाभार्थियों के सत्यापन, अभिलेखों की जांच और निर्धारित प्रक्रिया के पालन में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इसके आधार पर तत्कालीन पंचायत सचिव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

ग्राम रोजगार सेवक को नोटिस, तबादले के निर्देश
एडीसी अमित मेहरा ने बताया कि मामले में तत्कालीन पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। संबंधित ग्राम रोजगार सेवक को एक माह का नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। साथ ही बीडीओ तीसा को उसे मौजूदा पंचायत से तत्काल बदलने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब विभागीय जवाब और सरकारी सहायता की वसूली से जुड़े पहलुओं पर आगे की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed