अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना को धर्मशाला स्टेडियम की पिच खासी रास आती थी। दोनों का तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से बेहद लगाव है। दोनों खिलाड़ी जब भी यहां आए तो दलाईलामा से आशीर्वाद लेना नहीं भूले। 2013 में आईपीएल का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। इस मैच में दलाईलामा भी पहुंचे थे।
2 of 8
धोनी ने दलाईलामा के पांव छूकर आशीर्वाद लिया था।
- फोटो : अमर उजाला
धोनी ने उनके पांव छूकर आशीर्वाद लिया था। सुरेश रैना भी चेन्नई टीम के सदस्य थे और उन्होंने भी दलाईलामा के पांव छूकर आशीर्वाद लिया था। इसके बाद वेस्टइंडीज के साथ हुए मुकाबले में भी तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा यहां आए थे।
3 of 8
दलाईलामा ने धोनी को खतग पहनाया था।
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान भी धोनी ने मैदान में उनसे मुलाकात की थी। दलाईलामा ने धोनी को खतग पहनाया था। दोनों खिलाड़ियों को धर्मशाला की पिच भी रास आती थी। रैना ने 2013 में यहां 83 रन की पारी खेली थी। इसके बाद 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 71 रन बनाए।
4 of 8
धर्मशाला में मैच के दौरान धोनी।
- फोटो : अमर उजाला
श्रीलंका के खिलाफ वन-डे मैच में भारतीय टीम 112 रन पर ढेर हो गई थी। इस मैच में धोनी ने 65 रन की पारी न खेली होती तो टीम की हालत इससे भी खराब होती। आईपीएल के एक मुकाबले में पंजाब के खिलाफ धोनी ने अकेले दम पर चेन्नई को यहां मुकाबला जिताया था। टीम 192 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। धोनी ने 54 रन की नाबाद पारी खेली थी।
5 of 8
धर्मशाला में धोनी।
- फोटो : अमर उजाला
दर्शकों को अब भी याद हैं धोनी के दो लगातार छक्के
पंजाब के खिलाफ अंतिम ओवर में धोनी ने दो लगातार छक्के जड़े और टीम को जीत दिलाई। इरफान पठान की दो गेंदों पर धोनी ने छक्के जड़कर मैच को समाप्त कर दिया।