फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: अब सभी जिलों में ऑनलाइन बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, ऐसे करें आवेदन 

Mon, 17 Aug 2020 02:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Aug 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
Himachal: Now driving license will be made online in all districts

कांगड़ा-शिमला जिलों में ऑनलाइन सेवाओं के पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद अब हिमाचल के सभी जिलों में इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। प्रदेशभर में ड्राइविंग और कंडक्टर लाइसेंस को लेकर ऑनलाइन सेवा ही लागू की जाएगी। परिवहन विभाग ने यह फैसला लिया है। आपको बता दें कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर विभाग ने कांगड़ा और शिमला में 27 जुलाई को ऑनलाइन सेवाओं का शुभारंभ किया था। दोनों जिलों में 19 दिनों में ही 14 हजार लोगों ने ड्राइवर, कंडक्टर लाइसेंस समेत आरसी से जुड़े कार्य की मंजूरी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।




 
Himachal: Now driving license will be made online in all districts

विभाग की ओर से पांच हजार आवेदकों को ऑनलाइन मंजूरी भी दी गई है। इससे पहले तक लोगों को लर्निंग और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए एसडीएम या आरटीओ कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। कागजी कार्रवाई की लंबी प्रक्रिया के चलते लोगों को परेशानी होती थी। लाइसेंस बनने में 10 से 15 दिन का समय लग जाता था।


 
Himachal: Now driving license will be made online in all districts

ऑनलाइन सुविधा मिलने से लोगों को राहत मिली है।  परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस के साथ लोगों को परमिट के लिए भी ऑनलाइन मंजूरी दी जा रही है। विभाग कॉल सेंटर संचालित कर लोगों को ऑनलाइन सेवाओं से जुड़ी आवश्यक जानकारी और प्रक्रिया भी मुहैया करा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal: Now driving license will be made online in all districts
- फोटो : Social

परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ई-परिवहन व्यवस्था या सारथी पर जाकर लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इस पर ही ऑनलाइन फीस जमा होगी। मेडिकल और अन्य तरह के दस्तावेज भी ऑनलाइन ही अटैच किए जा सकते हैं।


 
विज्ञापन
Himachal: Now driving license will be made online in all districts

इस प्रक्रिया के बाद परिवहन विभाग की ओर से आवेदक को ड्राइविंग टेस्ट की डेट दी जाएगी। तय तिथि पर ही आवेदक आरटीओ या एसडीएम कार्यालय टेस्ट देने आएंगे। इसके बाद आवेदक को टेस्ट में पास और फेल की जानकारी भी ऑनलाइन दी जाएगी। पास आवेदक को लाइसेंस भी ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed