{"_id":"585293ef4f1c1b6741649e82","slug":"demonetisation-fake-banking-calls-fraud-taking-atm-pin-and-account-information","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैंकों में पैसा जमा कर रहे हैं तो हो जाएं अलर्ट, अब ऐसे हो रही है ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंकों में पैसा जमा कर रहे हैं तो हो जाएं अलर्ट, अब ऐसे हो रही है ठगी
Fri, 16 Dec 2016 11:04 AM IST
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नोटबंदी के बाद शातिरों ने ठगी का नायाब तरीका अपनाया है। शातिर अब इस तरह लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है।
2 of 9
शातिर अब फर्जी आयकर अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। खुद को आयकर अधिकारी बनाकर लोगों से बैंक खाता संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। आधा दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं को इन फर्जी आयकर अधिकारियों की कॉल्स आ चुकी हैं, लेकिन आयकर विभाग का नाम सुनते ही उपभोक्ता कॉल डिसक्नेक्ट कर दे रहे हैं।
3 of 9
आयकर विभाग के नाम से कॉल कर रहा फर्जी गिरोह कॉल करने के बाद उपभोक्ताओं की जन्मतिथि, स्थाई पता और बैंक खाता की जानकारी मांग रहा है। हालांकि आयकर विभाग का नाम सुनते ही उपभोक्ता कॉल डिसक्नेक्ट कर दे रहे हैं। जो कोई उपभोक्ता कॉल नहीं काट रहे उनसे फर्जी आयकर अधिकारी जन्मतिथि, स्थाई पता और बैंक अकाउंट के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
बैंक अकाउट के बारे में फर्जी अधिकारी बैंक खाता नंबर, बैंक शाखा का नाम और एटीएम का सीरियल नंबर पूछ रहे हैं। इतना ही नहीं उपभोक्ताओं को गुमराह करने के लिए उनके आखिरी ट्रांजेक्शन की तिथि भी पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 9
हालांकि अब तक पुलिस विभाग इस तरह की किसी भी ठगी होने का मामला दर्ज नहीं होने का हवाला दे रहा है, लेकिन पुलिस विभाग सोशल मीडिया के माध्यम से जरूर लोगों को फर्जी आयकर अधिकारियों से सावधान रहने की अपील कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।