दलाईलामा मंदिर मैकलोडगंज सहित दुनियाभर में बुधवार को धर्मगुरु दलाईलामा का 81वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। हालांकि, दलाईलामा ने परिवार सहित अपना जन्मदिन कर्नाटक में मनाया। निर्वासित तिब्बत सरकार ने मैकलोडगंज में उनके निवास स्थान पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।
यहां खास अंदाज में मनाया गया दलाईलामा का जन्मदिन, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैकलोडगंज में दलाईलामा के जन्मदिन का जश्न सुबह 8 बजे शुरू हो गया। सुबह 10 बजे दलाईलामा मंदिर में निर्वासित तिब्बत सरकार ने भारत और तिब्बत के राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद दलाईलामा की दीर्घायु के लिए सैकड़ों बौद्ध भिक्षुओं सहित तिब्बती लोगों ने प्रार्थना की। इस दौरान टीपा के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के दौरान चीनी भाषा में किताब का विमोचन किया गया। समारोह में भारत और विदेश से भी सैकड़ों अनुयायियों ने हिस्सा लिया।
दलाईलामा के जीवन पर आधारित लेखक विजय क्रांति की ओर से लिखी गई कॉमिक पुस्तक दलाईलामा-सोल्जर ऑफ पीस का हिंदी संस्करण भी कार्यक्रम के दौरान जारी किया गया।