झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची भाभी ने देवर को दिया धक्का, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगली गांव में दो भाइयों के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची भाभी ने देवर को धक्का दे दिया। इससे दरवाजे से टकरा कर उसकी मौत हो गई। मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का है। पुलिस ने मामले की इस प्रारंभिक सूचना को संदेहास्पद मानते हुए हत्या का अंदेशा भी जताया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
तथ्यों की जांच के लिए एफएसएल टीम भी मौके का दौरा करेगी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कंगली गांव निवासी शेर सिंह और उसकी पत्नी चुन्नी देवी सदर पुलिस थाना पहुंचे। यहां दोनों ने पुलिस को बताया कि देर रात उसका छोटा भाई रणधीर (38) उनके घर आया और झगड़ा करने लगा। इस बीच चुन्नी देवी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की।
इसमें उसने रणधीर को धक्का दिया और वह दरवाजे से टकरा गया। हादसे में रणधीर की मौके पर ही मौत हो गई। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। शव बरामदे से बरामद हुआ है। पुलिस इसे मात्र हादसा मानने के बजाय हत्या की आशंका से जांच को आगे बढ़ा रही है।
एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। डीएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि पति और पत्नी की शिकायत मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में शिकायत को वेरिफाई किया जा रहा है। जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। तथ्यों को ध्यान में रखने के बाद ही जांच का रुख तय होगा।