एकतरफा प्यार में पागल फौजी ने प्रेमिका और उसके मंगेतर को सरेबाजार काट डाला। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवती की हालत गंभीर है। पंजाब के कीरतपुर साहिब में सोमवार सुबह एक फौजी ने ऊना के युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी ने युवक की मंगेतर पर भी हथियार से वार कर दिया। इससे गंभीर युवती को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। खूनी वारदात से लोगों में दहशत फैल गई। आरोपी भारतीय सेना में सेवारत है। गुस्साए लोगों ने फौजी की जमकर धुनाई कर डाली। उसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
तस्वीरें: प्यार में पागल फौजी ने प्रेमिका के मंगेतर को काट डाला, युवती गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना/नंगल
Updated Wed, 22 Feb 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन