फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: प्यार में पागल फौजी ने प्रेमिका के मंगेतर को काट डाला, युवती गंभीर

Wed, 22 Feb 2017 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना/नंगल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना/नंगल Updated Wed, 22 Feb 2017 05:24 PM IST
Man murdered in one-sided love affair at Una Himachal Pradesh

एकतरफा प्यार में पागल फौजी ने प्रेमिका और उसके मंगेतर को सरेबाजार काट डाला। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवती की हालत गंभीर है। पंजाब के कीरतपुर साहिब में सोमवार सुबह एक फौजी ने ऊना के युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी ने युवक की मंगेतर पर भी हथियार से वार कर दिया। इससे गंभीर युवती को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। खूनी वारदात से लोगों में दहशत फैल गई। आरोपी भारतीय सेना में सेवारत है। गुस्साए लोगों ने फौजी की जमकर धुनाई कर डाली। उसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

Man murdered in one-sided love affair at Una Himachal Pradesh

मृतक की पहचान ऊना के गांव सुरजेहड़ा निवासी नीरज शर्मा के रूप में हुई है। वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। आरोपी की पहचान कमल देव ऊना के हंडोला निवासी के रूप में हुई है। वह सेना में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुरजेहड़ा निवासी नीरज शर्मा नालागढ़ स्थित एक निजी उद्योग में कार्यरत था। सोमवार सुबह वह रोजाना की तरह घर से ड्यूटी के लिए निकला। ऊना से उसने नालागढ़ की बस पकड़ी। (तस्वीरों में आरोपी फौजी)

Man murdered in one-sided love affair at Una Himachal Pradesh

उसकी मंगेतर भी उसी बस में थी। वहीं, एकतरफा प्यार में पागल आरोपी फौजी कमलदेव भी बस में सवार हो गया और युवती से बहस और छेड़खानी करने लगा। दोनों युवक और युवती परेशान होकर कीरतरपुर बस स्टैंड पर उतर गए। 

विज्ञापन
Man murdered in one-sided love affair at Una Himachal Pradesh
Katal

आरोपी भी उतर गया और झगड़ा करने लगा। इतने में फौजी ने नीरज पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने फिर युवती पर भी हमला कर दिया। इसे गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया है। (तस्वीर में मृतक नीरज)

Man murdered in one-sided love affair at Una Himachal Pradesh

गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक युवती से प्यार करता था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed