फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवकों ने पीटा एचआरटीसी का चालक, कपड़े फाड़े, खूब चले लात-घूंसे

Sat, 18 Aug 2018 05:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 18 Aug 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
HRTC Driver Beaten in Una Himachal Pradesh

ऊना शहर के निर्माणाधीन बस अड्डे के पास युवकों ने एचआरटीसी बस चालक की बुरी तरह से पिटाई कर डाली। इससे मामला गरमा गया। वारदात में करीब आधा दर्जन लोगों ने लात-घूसों से चालक के कपड़े तक फाड़ डाले। मारपीट के बाद चालक ने बस को सड़क के बीच खड़ा कर दिया। जिससे मुख्य मार्ग पर कुछ देर लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Trending Videos
HRTC Driver Beaten in Una Himachal Pradesh

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची। इसके बाद करीब दो घंटे के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विवाद का मुख्य कारण बस से पास लेने के चक्कर में बाइक की बस से टक्कर होना बताया जा रहा है।

HRTC Driver Beaten in Una Himachal Pradesh

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात एचआरटीसी बैजनाथ डिपो की बस जोगिंद्र नगर से दिल्ली जा रही थी। रात 10 बजे ऊना के निर्माणाधीन नये बस अड्डे के पेट्रोल पंप के पास लेने के चक्कर में बाइक से बस की टक्कर हो गई। इसी बात को लेकर बस चालक और बाइक सवार युवकों में कहासुनी हो गई जो मारपीट में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
HRTC Driver Beaten in Una Himachal Pradesh

मारपीट में चालक सुरेंद्र को पीट दिया गया। यहां तक कि ड्राइवर के कपड़े भी फाड़ दिए। इस दौरान ड्राइवर ने बस को सड़क के बीचों बीच खड़ा कर दिया। इससे सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन
HRTC Driver Beaten in Una Himachal Pradesh

वहीं बाइक सवार युवकों का कहना है कि हमने अपनी गलती स्वीकार भी की इसके बावजूद चालक ने उनके साथ गाली-गलौज किया और मारपीट की। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रास केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed