Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Woman dies at home under suspicious circumstances; body found covered in blood

Delhi News: घर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत, लहूलुहान मिला शव

Sat, 28 Nov 2026 06:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Woman dies at home under suspicious circumstances; body found covered in blood
खुदकुशी और हत्या के पहलू से पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बेगमपुर के राजीव नगर में शुक्रवार देर रात 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त रेखा के रूप में हुई है। महिला का गला चाकू से रेता गया था। घरेलू विवाद की वजह से महिला के खुदकुशी करने की बात कही जा रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि खुदकुशी और हत्या के पहलू से मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस पति और घटना के समय घर में मौजूद बेटे से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, रेखा के परिवार में पति आनंदपाल, दो बेटियों और एक बेटा है। पति आनंदपाल ठेकेदार है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को महिला की हत्या
विज्ञापन

की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला भूतल पर स्थित कमरे में लहूलुहान हालत में मिली। उसके गले को चाकू से रेता गया था। पास ही चाकू पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेखा गृहिणी थी। उसकी एक बेटी लंदन में पढ़ाई कर रही है, दूसरी गुरुग्राम में नौकरी करती है, जबकि बेटा पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार रात गुरुग्राम में काम करने वाली उसकी बेटी लगातार मां को फोन कर रही थी, लेकिन वह फोन नहीं उठा रही थी। उसने अपने भाई को बताया जो पहली मंजिल स्थित कमरे में सो रहा था। बहन का फोन आने के बाद उसने नीचे आकर देखा तो मां मृत अवस्था में थी।

जांच में पता चला कि महिला की पति से अनबन चल रही थी। पति शुक्रवार सुबह ही काम पर चला गया था। परिजनों के मुताबिक, महिला ने कुछ दिन पहले घरेलू कलह की वजह से खुदकुशी कर लेने की बात कही थी। परिवार को आशंका है कि उसने खुदकुशी की है, हालांकि पुलिस को घर में बेटे की मौजूदगी में गला रेतकर खुदकुशी करने की बात अटपटी लग रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि महिला के बेटे और पति से पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस तकनीकी जांच कर इनकी मौजूदगी का भी पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed