हिमाचल के सोलन जिले के ओच्छघाट में अपनी मां के साथ किराये के कमरे में रह रही युवती की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। युवती का शव उसके घर से बरामद हुआ है।
युवती को मारने के बाद आरोपी उसके शव को घसीट कर दूसरे कमरे में फेंकने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। वारदात के समय आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को घर में घुसते और निकलते देखा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी की युवती से जान पहचान थी और वह अक्सर उनके घर आया-जाया करता था। शुरुआती पड़ताल में सामने आए तथ्यों के आधार पर किराये के घर की एक चाबी आरोपी युवक के पास भी रहती थी।
पुलिस ने सरगर्मी के साथ आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार युवती की मां अपने पति से अलग रहकर अपनी बेटी का पालन-पोषण कर रही थी। युवती की मां कल्पना देवी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उसकी बेटी नेहा ने मोबाइल पर फोन करके आत्महत्या कर लेने की बात कही थी।
जिसके बाद वह घर पहुंची तो उसने बेटी का शव कमरे में पड़ा देखा। जिसे बेरहमी से मारने के बाद एक कमरे से दूसरे कमरे तक घसीटा गया था। पूरे कमरे में खून बिखरा पड़ा था।