फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में घुसकर युवती को उतारा मौत के घाट, पूरे कमरे में घसीटा, खून ही खून

Thu, 17 Aug 2017 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 17 Aug 2017 12:49 PM IST
Himachal Solan Girl murdered inside the house

हिमाचल के सोलन जिले के ओच्छघाट में अपनी मां के साथ किराये के कमरे में रह रही युवती की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। युवती का शव उसके घर से बरामद हुआ है।

Himachal Solan Girl murdered inside the house

युवती को मारने के बाद आरोपी उसके शव को घसीट कर दूसरे कमरे में फेंकने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। वारदात के समय आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को घर में घुसते और निकलते देखा है।

Himachal Solan Girl murdered inside the house

बताया जा रहा है कि आरोपी की युवती से जान पहचान थी और वह अक्सर उनके घर आया-जाया करता था। शुरुआती पड़ताल में सामने आए तथ्यों के आधार पर किराये के घर की एक चाबी आरोपी युवक के पास भी रहती थी।

विज्ञापन
Himachal Solan Girl murdered inside the house

पुलिस ने सरगर्मी के साथ आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार युवती की मां अपने पति से अलग रहकर अपनी बेटी का पालन-पोषण कर रही थी। युवती की मां कल्पना देवी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उसकी बेटी नेहा ने मोबाइल पर फोन करके आत्महत्या कर लेने की बात कही थी।

Himachal Solan Girl murdered inside the house

जिसके बाद वह घर पहुंची तो उसने बेटी का शव कमरे में पड़ा देखा। जिसे बेरहमी से मारने के बाद एक कमरे से दूसरे कमरे तक घसीटा गया था। पूरे कमरे में खून बिखरा पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed