फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP mahila morcha leader lodges FIR against husband for sexual abuse

भाजपा पदाधिकारी ने पति पर दर्ज कराया अप्राकृतिक यौन शोषण का केस

Tue, 17 Oct 2017 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 17 Oct 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
BJP mahila morcha leader lodges FIR against husband for sexual abuse

भाजपा की महिला पदाधिकारी ने पति के खिलाफ बंधक बनाने, मारपीट और अप्राकृतिक यौन शोषण करने का संगीन आरोप लगाया है। थाना सिकंदरा में इसका मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसे मंगलवार को कोट में पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन


उधर पति ने भी महिला पदाधिकारी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पिटाई किए जाने और घर से चोरी का आरोप लगाया  है। भाजपा के महिला मोर्चा की पदाधिकारी थाना सिकंदरा क्षेत्र में रहती हैं।
विज्ञापन


उनकी शादी को 20 साल हो चुके हैं। उसका मायका हिमाचल प्रदेश में है। यह पदाधिकारी राजनीति में पिछले पांच साल से सक्रिय हैं। हाल ही में उनका पति से विवाद शुरू हुआ। दो बार मामला थाना तक भी पहुंचा। मगर, हर बार समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्राकृतिक यौन शोषण करता है पति

BJP mahila morcha leader lodges FIR against husband for sexual abuse

इस बार बात ज्यादा बढ़ गई और वह थाने पर पहुंच गईं। भाजपा की पदाधिकारी ने पति पर आरोप लगाया कि वह आए दिन शराब पीकर घर आता है, उसके साथ मारपीट करता है। वह विरोध करती है तो कमरे में बंधक बना लेता है।

दस दिन से उसे बंधक बना रखा था। उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण भी करता है। उसे घर से बाहर नहीं जाने देता है। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर धारा मारपीट की धारा 323, गाली गलौंच की 504, जान की धमकी की 506, बंधक बनाने की 342 और अप्राकृतिक यौन शोषण की 377 में मुकदमा दर्ज किया है। पति को हिरासत में ले लिया गया।

पति ने कहा- आए दिन घर से देर रात तक बाहर रहती है

BJP mahila morcha leader lodges FIR against husband for sexual abuse

उधर, पति का आरोप है कि पत्नी आए दिन घर से देर रात तक बाहर रहती है। वह टोकता है तो मारपीट पर उतारू हो जाती है। दो दिन पहले वह घर आया तो अंदर से दरवाजा बंद कर रखा था। वह किसी तरह घर में चला गया।

दूसरे दिन घर में सामान चेक किया तो पता चला कि पत्नी ने अपने राजनैतिक साथियों के साथ मिलकर दस तोला सोने के पैतृक जेवरात, 15 हजार रुपये, बैंक की पासबुक, वोटर कार्ड, पैन कार्ड और मकान प्रापर्टी के कागजात चुरा लिए हैं।

पत्नी से पूछा तो धमकी दी। इसके बाद कार भी छीन लीं। इस मामले में भी पुलिस ने भाजपा पदाधिकारी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

फेसबुक पर प्यार, हकीकत में तकरार

BJP mahila morcha leader lodges FIR against husband for sexual abuse

भाजपा की यह महिला नेता आरएसएस में भी काफी सक्रिय रही है। उसके संघ के कई पदाधिकारियों से मधुर रिश्ते बताए जाते हैं। केस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पति-पत्नी के इस विवाद में संघ के पदाधिकारियों ने समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

उधर, इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा का कहना है पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पत्नी का मेडिकल कराया जाएगा। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराने वाला यह दंपत्त्ति फेसबुक पर काफी सक्रिय रहता है। कुछ समय पहले तक दोनों की पोस्ट से लगता था कि वे एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं।

अब पता चला है कि हकीकत में दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था, जो धीरे धीरे तकरार में बदल गया और नौबत मुकदमे तक जा पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed