फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू: सड़कों पर लगे नाके, पसरा सन्नाटा, पहले दिन पुलिस भी कर रही सहयोग

Fri, 07 May 2021 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 07 May 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
corona curfew in himachal pradesh first day live updates
हमीरपुर बाजार का निरीक्षण करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार सुबह छह बजे से शुरू हुए कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन बाजारों में सन्नाटा देखने को मिला। कुछ शहरों को छोड़कर ज्यादातर जगह लोग न के बराबर दिखे। निजी और सरकारी वाहनों की आवाजाही सामान्य से कम ही दिखी। हालांकि निजी वाहनों पर कोई पाबंदी नहीं है। लंबी दूरी की बसें भी खाली ही इक्का-दुक्का सवारियों के साथ सड़कों पर दौड़ी।

corona curfew in himachal pradesh first day live updates
कालका शिमला हाईवे पर धर्मपुर में तैनात पुलिस कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

कोविड के बढ़ते संक्रमण के बीच लगाए कोरोना कर्फ्यू के चलते प्रदेशभर में लोग कम ही घरों से निकले। विभिन्न सीमांत जिलों के अलावा जिलों की सीमाओं पर पुलिस ने नाके लगा दिए थे। राजधानी शिमला समेत तमाम शहरों में पुलिस निजी वाहनों और सरकारी बसों में 50 फीसदी सवारियों के नियम का पालन कराती रही।

corona curfew in himachal pradesh first day live updates
कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर। - फोटो : अमर उजाला

दोपहिया वाहनों में पीछे वाली सीट पर बैठे लोगों को पुलिस ने नीचे उतरवा दिया। निजी वाहनों कार, जीप में चालक के साथ वाली सीट पर बैठे लोगों को भी पीछे वाली सीटों पर बिठाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
corona curfew in himachal pradesh first day live updates
ऊना जिले में मार्केट में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला

लोगों से भी घरों से गैरजरूरी काम के लिए न निकलने के लिए कहा गया। कुछ शहरों में गैरजरूरी दुकानें खुलने की भी बात सामने आई। हालांकि पुलिस ने ऐसी जगहों पर निरीक्षण कर दुकानों को बंद कराया। कर्फ्यू के पहले दिन जिला मंडी में मिलाजुला असर रहा।

विज्ञापन
corona curfew in himachal pradesh first day live updates
मंडी जिले में मार्केट में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला

कर्फ्यू के दौरान कई स्थानों में सन्नाटा पसरा रहा। राजधानी शिमला के तमाम बाजार बंद रहे। सड़कों पर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी। मंडी, सुंदरनगर और नेरचौक में बाजारों में सामान्य चहल-पहल दिखी। सरकाघाट में पहले दिन धारा 144 की धज्जियां उड़ती दिखी। बस स्टैंड और सामुदायिक भवन में लोग समूहों में दिखाई दिए। चंबा बस स्टैंड में कोरोना नियमों की अवहेलना और बसों में सोशल डिस्टेंसिंग दरकिनार रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed