करीब एक सप्ताह तक माथापच्ची के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार देर शाम हिमाचल की चार में से दो लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र से पार्टी ने दो बार सांसद रहे और वर्तमान में सोलन से विधायक कर्नल धनीराम शांडिल को मैदान में उतारा है।
मंडी से कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा से टिकट न मिलने पर आश्रय ने दादा सुखराम के साथ हाल ही में कांग्रेस में वापसी की है। मंडी में आश्रय के सामने भाजपा के निवर्तमान सांसद रामस्वरूप शर्मा होंगे।
आश्रय के पिता अनिल शर्मा वर्तमान में जयराम सरकार में मंत्री हैं। उधर, शिमला से धनीराम शांडिल का मुकाबला भाजपा के सुरेश कश्यप से होगा। मैराथन मंथन के बाद भी हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी तय नहीं हैं।
प्रदेश की चारों संसदीय सीटों पर कुल 40 नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया था। इन आवेदनों में सिर्फ कर्नल धनी राम शांडिल ही ऐसे आवेदन रहे, जिनको हाईकमान ने पार्टी टिकट देने पर सहमति जताई है।
5 of 6
कर्नल धनीराम शांडिल
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि शिमला सीट से शांडिल को टिकट न देने के लिए शिमला जिले आवेदकों ने मोर्चा तक खोला था। इस विरोध के बाद भी शांडिल शिमला से टिकट झटक गए हैं।