फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cloudburst Flash Floods In Himachal: हिमाचल में बारिश ने बरपाया कहर, मणिकर्ण में बादल फटा, चार लोग लापता, शिमला में एक की मौत

Wed, 06 Jul 2022 11:01 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 06 Jul 2022 11:01 AM IST
विज्ञापन
Cloudburst in Manikaran Kullu Flash Floods In Himachal Pradesh heavy rain orange alert
हिमाचल में बारिश ने बरपाया कहर। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश में जारी मानसून की बारिश अब तबाही मचाने लग गई है। बुधवार तड़के जिला कुल्लू के मणिकर्ण में चोज नाले में बादल फट गया। पार्वती नदी के सहायक नाले चोज में बुधवार तड़के बादल फटने से एक कैपिंग साइट तबाह हो गई है। चार लोग लापता बताए जा रहे हैं। पार्वती नदी का जलस्तर उफान पर है। बगीचों और खेतों को भी नुकसान हुआ है। शिमला-किन्नौर नेशनल हाइवे झाखड़ी के समीप भूस्खलन होने से ठप हो गया है।

Cloudburst in Manikaran Kullu Flash Floods In Himachal Pradesh heavy rain orange alert
- फोटो : संवाद

राजधानी शिमला के ढली में आज सुबह एक गाड़ी पर पत्थर गिरने के कारण 14 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे ढल्ली टनल के पास पेट्रोल पंप के साथ दीवार की तरफ सड़क पर आयुर्वेदिक दवाइयां बेचने वाले हरियाणा निवासी सतपाल निवासी बटर नाल जीरकपुर पंजाब की पुत्री 14 वर्षीय करीना की भूस्खलन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई तथा आशा (16 वर्ष) व कुलविंदर (24 वर्ष) घायल अवस्था में हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है। सभी एक ही परिवार से संबंधित हैं। 

Cloudburst in Manikaran Kullu Flash Floods In Himachal Pradesh heavy rain orange alert
- फोटो : संवाद

 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में बुधवार को भारी बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार रात से ही राजधानी शिमला सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। धर्मषाला, शिमला, बिलासपुर, कुफरी में भारी बारिश रिकॉर्ड हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cloudburst in Manikaran Kullu Flash Floods In Himachal Pradesh heavy rain orange alert
- फोटो : संवाद

मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश की स्थिति में बिजली, संचार और संबंधित सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। साथ ही भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना है।

विज्ञापन
Cloudburst in Manikaran Kullu Flash Floods In Himachal Pradesh heavy rain orange alert
- फोटो : संवाद

ऐसे में संबंधित विभागों की ओर से जारी एडवाइजरी और दिशा-निर्देशों का पालन करें। सुरक्षा के पर्याप्त उपाय करें। राज्य के कई हिस्सों में 10 व 11 जुलाई को भी बारिश जारी रहने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed