हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के कई भागों में शनिवार को बारिश मौत बनकर बरसी। प्रकृति ने ऐसा कहर बरपाया कि सोए-सोए ही कई जिंदगियां मलबे में दफन हो गईं। मां से लिपटे बच्चों के शव जैसे ही मलबे से बाहर निकाले तो मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। इस भयावह मंजर को देख हर कोई रो पड़ा। मलबे के बीच बिस्तर से शव बारी-बारी निकलते गए। नाचन की ग्राम पंचायत काशन के गांव झड़ोंन में प्रधान खेम सिंह के घर पर ऐसा पहाड़ आ गिरा कि पक्के मकान के साथ आठ जिंदगियां मलबे में दफन हो गईं। प्रकृति के इस कहर से एक हंसता-खेलता परिवार मलबे में दफन हो गया। नाचन, सराज और द्रंग में बादल फटने की घटनाओं से लोगों की जिंदगी भर की कमाई तबाह हो गई है। बारिश ने ऐसा कहर मचाया कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। इस भयानक मंजर ने रिश्तेदारों और परिजनों को कभी न भूलने वाले जख्म दे दिए हैं।
प्रकृति का कहर: मकान में सोए एक ही परिवार के आठ लोगों की दबने से मौत, मां से लिपटे मिले बच्चे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन