{"_id":"95dd9579384f70eb2aa9b7e158dc4e2d","slug":"boy-drownd-in-saal-river-near-chamba","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोस्त को डूबने से बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त को डूबने से बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी
Tue, 21 Apr 2015 09:39 PM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
दोस्त को डूबने से बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिन मंगलवार। दोपहर सवा दो बजे। सुल्तानपुर पुलिस चौकी में एक फोन कॉल आई। हेलो.. हेलो! मेरा दोस्त नदी में बह रहा है, प्लीज कोई आकर बचा लो। बस फिर क्या था अफरा-तफरी मच गई। चौकी प्रभारी शेर सिंह ने साथियों को बताया कि फोन पर दूसरी ओर से किसी रोडी ने बात की। वह बहुत घबराया हुआ है। कह रहा है कि मेरा दोस्त पुनीत साल नदी में गिर गया है। पुनीत बह रहा है और मैं उसे बचा नहीं पा रहा। प्लीज, जल्दी आ जाओ, नहीं तो पुनीत बच नहीं पाएगा। सभी फोटो: चंबा ब्यूरो
दोस्त को डूबने से बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी
2 of 5
साथियों से यह बात कहकर शेर सिंह पुलिस टीम लेकर तुरंत मौके पर पहुंच गए। दमकल विभाग की टीम को बुला लिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो पुनीत एक पत्थर के सहारे जैसे तैसे खुद को बचा रहा था। टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। किनारे से नदी के बीच बड़े से पत्थर तक सीढ़ियां बिछाई गईं।
दोस्त को डूबने से बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी
3 of 5
पुनीत को इस पत्थर तक पहुंचाया गया। यहां से स्ट्रेचर के सहारे पुनीत को नदी के किनारे तक पहुंचाया गया। यहां पहले से ही 108 एंबुलेंस का इंतजाम किया गया था। सवा घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुनीत को एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया गया। अब पुनीत की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त को डूबने से बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी
4 of 5
अग्निशमन विभाग के अधिकारी कैलासो राम ने बताया कि उन्हें एएसआई शेर सिंह ने युवक के नदी में फंसे होने की सूचना दी। इसके बाद चालक कमल, फायरमैन पवन, प्रताप, मनोज, गृहरक्षक अवतार सिंह व ईश्वर दास मौके पर गए और युवक को बाहर निकालने में पुलिस की मदद की। युवक को सुरक्षित बचा लिया गया है।
विज्ञापन
दोस्त को डूबने से बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी
5 of 5
साल नदी में गिरे युवक के साथ उसका दोस्त न होता तो शायद पुनित की जान नहीं बच पाती। जिस समय यह हादसा हुआ घटनास्थल पर सिर्फ दो ही लोग थे। पुनित को साल में गिरते देख उसके दोस्त रोडी ने भी उसे बचाने की कोशिश शुरू कर दी। यह युवक बिना किसी विशेष उपकरण के नदी के तेज बहाव में उतर गया और पुनित को खींच कर चट्टान के पास ले आया। यहां पहुंचाने के बाद उसने दूरभाष पर पुलिस को फोन कर दिया और मदद मांगी। घटना के शुरूआती आधे घंटे तक साल नदी में सिर्फ दो ही युवक थे। यदि रोडी पुनित को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में न डालता तो पुनित बहकर साल और रावी के संगम तक पहुंच जाता और फिर उसे बचाना मुश्किल हो सकता था। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी एएसआई शेर सिंह का कहना है किपुलिस बहादुरी दिखाने वाले सभी लोगों को सम्मानित करने की सिफारिश करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।