फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वादियों में परवान चढ़ेगा सारा अली खान और कार्तिक का प्यार

Wed, 12 Jun 2019 04:00 PM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Jun 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
bollywood film Love Aaj Kal 2 shooting in kinnaur himachal
- फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘लव आजकल 2’ में किन्नौर की खूबसूरत वादियां एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। अगले हफ्ते से इम्तियाज अली किन्नौर में फिल्म की शूटिंग करने आ रहे हैं। फिल्म में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान हीरोइन हैं जबकि कार्तिक आर्यन मुख्य अभिनेता की भूमिका में हैं। 

bollywood film Love Aaj Kal 2 shooting in kinnaur himachal
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

रणदीप हुड्डा भी इस फिल्म की शूटिंग के लिए किन्नौर आने वाले हैं। किन्नौर में शूटिंग लोकेशन फाइनल करने के लिए इम्तियाज अली 25 मई को शिमला आए थे। शूटिंग साइट फाइनल होने के बाद अब सेट तैयार कर लिए गए हैं। 20 जून से 4 जुलाई तक शूटिंग चलेगी।

bollywood film Love Aaj Kal 2 shooting in kinnaur himachal
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का टाइटल ट्रैक किन्नौर में ही फिल्माया जाएगा। फिल्म अगले साल वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी। ‘लव आजकल 2’ 2009 में आई दीपिका पादुकोण और सैफ  अली खान की फिल्म ‘लव आजकल’ का सीक्वल है। यह सुपर हिट साबित हुई थी। स्थानीय समन्वयक दीपक भागड़ा और मनु सूद ने बताया कि शूटिंग के लिए लोकेशन फाइनल कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood film Love Aaj Kal 2 shooting in kinnaur himachal
किन्नौर में इम्तियाज अली - फोटो : अमर उजाला

इम्तियाज अली शूटिंग के लिए हिमाचल की लोकेशन को खासा पसंद करते हैं। 2014 में इम्तियाज ने शिमला और कुफरी में फिल्म ‘तमाशा’ की शूटिंग की थी। इसी साल अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म ‘हाइवे’ की शूटिंग भी इम्तियाज ने किन्नौर में की। इसके अलावा शाहिद कपूर और करीना के साथ ‘जब वी मेट’ की शूटिंग मनाली में कर चुके हैं।

विज्ञापन
bollywood film Love Aaj Kal 2 shooting in kinnaur himachal
किन्नौर में इम्तियाज अली - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में इस साल कई बड़े बैनर की फिल्में शूट होने जा रही हैं। बॉलीवुड के कई बड़े प्रोडक्शन हाउस शिमला, कुफरी, नारकंडा, किन्नौर, मनाली और डलहौजी में लोकेशन भी फाइनल की जा चुकी हैं। सर्दियों में बर्फबारी होने पर शिमला, कुफरी और किन्नौर में शूटिंग की तैयारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed