फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुड़िया केस: उग्र प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प, कई जगहों पर चक्का जाम, तस्वीरें

Sat, 22 Jul 2017 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 22 Jul 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
BJP Protest in Himachal on Kotkhai gangrape and murder case.

कोटखाई के गुड़िया गैंगरेप एंड मर्डर केस पर भाजपा प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रही है। जगह जगह रैलियां निकालकर सीएम के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। नाहन समेत प्रदेश के कई जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हो गई है। प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है।

BJP Protest in Himachal on Kotkhai gangrape and murder case.

नाहन में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तनाव पैदा हो गया है। वहीं, शिमला के डीसी ऑफिस के बाहर भी उग्र धरना प्रदर्शन चल रहा है। हमीरपुर में गांधी चौक पर पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। यहां पुलिस के सामने ही कार्यकर्ताओं ने सीएम का पूतला जला दिया। कहा कि प्रदेश सरकार दोषियों को बचा रही है।

BJP Protest in Himachal on Kotkhai gangrape and murder case.

उधर, पालमपुर में प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम कर दिया। पुलिस से बहसबाजी के बाद कार्यकर्ता उग्र हो गए और चक्का जाम कर दिया। इससे यहां लंबा जाम लग गया जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। सोलन में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और रैली निकाली। बिलासपुर में भी धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा का कहना है कि सीबीआई जांच में सच सामने आ जाएगा और सरकार और पुलिस के दावों की पोल खुल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP Protest in Himachal on Kotkhai gangrape and murder case.

वहीं, शिमला के मल्याणा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता के साथ मिलकर विशाल रैली निकाली है। इसमें लोग सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। सा‌थ ही मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस के खिलाफ भी प्रदर्शन हो रहा है।

विज्ञापन
BJP Protest in Himachal on Kotkhai gangrape and murder case.

जिला मुख्यालयों पर जारी प्रदर्शन पर काबू पाने में पुलिस के भी पसीने छूट रहे हैं। लगातार दूसरे दिन प्रदेश के ज्यादातर जिलों में छात्र संगठनों के साथ मिलकर जनता सड़कों पर आंदोलन कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed