फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अचानक हिमाचल के इस देवता का आशीर्वाद लेने पहुंचे संबित पात्रा, चढ़ाया मक्खन

Mon, 25 Feb 2019 12:19 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 25 Feb 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
bjp national spokesperson Sambit Patra suddenly reached mandi himachal

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा अचानक हिमाचल के इस प्रसिद्ध मंदिर में देवता का आशीर्वाद लेने पहुंच गए। 

Trending Videos
bjp national spokesperson Sambit Patra suddenly reached mandi himachal

लोकसभा चुनाव से पहले गुपचुप मंडी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंडी के प्रसिद्ध बाबा भूतनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसे निजी दौरा बताया जा रहा है।

bjp national spokesperson Sambit Patra suddenly reached mandi himachal
मंडी के बाद उन्होंने कुल्लू जिला का रुख किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार रविवार को बाबा भूतनाथ मंदिर में संबित पात्रा ने विधि विधान के अनुसार धोती पहन कर बाबा भूतनाथ की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp national spokesperson Sambit Patra suddenly reached mandi himachal

यहां उन्होंने तारारात्रि से शिवलिंग पर चढ़े घृत कंबल पर मक्खन भी चढ़ाया। उनके मंडी पहुंचने की खबर कानोंकान किसी को नहीं लगी। लोस चुनाव से पहले उनका यह निजी एवं गुपचुप दौरे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
bjp national spokesperson Sambit Patra suddenly reached mandi himachal

मंडी के बाद वह कुल्लू जिले के लिए रवाना हुए। जानकारी न होने के कारण भाजपा के पदाधिकारी उनसे नहीं मिल पाए। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा निजी दौरे पर थे। वह कुल्लू-मनाली घूमने के लिए आए थे। इस बीच मंडी में उन्होंने बाबा भूतनाथ मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। पात्रा आज वापस लौट गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed