बिलासपुर में हुए बस हादसे के बाद मलबे से सुरक्षित निकाले गए दो भाई-बहन शौर्य और आरुषि को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एम्स अस्पताल पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करते हुए आरुषि और शौर्य ने बताया कि बस सवारियों से भरी थी और हम बस मे पिछली सीट पर बैठे थे। जैसे ही पहाड़ी से मलबा गिरने लगा, तो हम दोनों सीट के नीचे घुस गए। मलबा सवारियों के ऊपर आ गिरा, लेकिन सीट के नीचे होने के कारण हमारी जान बच गई। हादसे में इन बच्चों की मां के अलावा दो चचेरे भाइयों और चाची की मौत हो गई है, लेकिन अस्पताल में भर्ती इन दोनों बच्चों को इसके बारे में बताया नहीं गया है।
2 of 15
खोजी कुत्तों से शवों को खोजते हुए बचाव दल
- फोटो : पीटीआई
मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए ली गई स्निफर डॉग्स की मदद
बिलासपुर में भल्लू पुल (शुक्र खड्ड) के पास हुए बस हादसे में 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे में जान गंवाने वालों में नौ पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
3 of 15
खोजी कुत्तों से शवों को खोजते हुए बचाव दल
- फोटो : पीटीआई
इनको बरठीं से प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। एसपी संदीप धवल ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्निफर डॉग्स की मदद से खोज अभियान चलाया। प्रशासन के अनुसार, अब मृतकों या घायलों की संख्या में वृद्धि की संभावना न के बराबर है। जानकारी के अनुसार, 32 सीटर बस में 18 यात्री सवार थे।
4 of 15
हादसे के बाद बस का हुआ ऐसा हाल
- फोटो : पीटीआई
प्रशासन राहत कार्य में जुटा, सवाल बाकी
हादसे के बाद प्रशासनिक टीमें राहत एवं बचाव में जुट गई। घुमारवी, शाहतलाई और सलापड़ से पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू शुरू किया। रातभर मलबा हटाने का कार्य जारी रहा। हालांकि हादसे के बाद लोगों में गुस्सा भी है। उनका कहना है कि जब विभाग को पहले से इस जगह के खतरे का पता था, तो सुरक्षात्मक इंतजाम क्यों नहीं किए गए।
5 of 15
जेसीबी से बचाव अभियान चलाते हुए टीम
- फोटो : पीटीआई
पांच को खत्म हुआ बस का इंश्योरेंस
भल्लू में हादसे का शिकार हुई बस का इंश्योरेंस पांच अक्तूबर को ही खत्म हो चुका था। बताया जा रहा है कि अब तक इसे रिन्यू नहीं कराया गया था। हादसे के समय बस संचालक और संबंधित लोग इंश्योरेंस रिन्यू कराने के लिए हाथ-पैर मारते नजर आए।