{"_id":"58272f264f1c1bf47eb3bb5e","slug":"ats-golfmeadows-amar-ujala-honoured-37-personalities-in-shimla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: 'अमर उजाला’ ने नवाजीं सामाजिक सरोकार से जुड़ीं 37 हस्तियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: 'अमर उजाला’ ने नवाजीं सामाजिक सरोकार से जुड़ीं 37 हस्तियां
Sun, 13 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
समाज सेवा में अहम योगदान देने के लिए राजधानी शिमला के मरीना होटल में एटीएस एटीएस गोल्फ मेडोस और अमर उजाला ने शहर की 37 हस्तियों को सम्मानित किया। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य और बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने इन्हें सम्मानित किया। समारोह में पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष और एचपीयू ईसी सदस्य हरीश जनारथा ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की।
2 of 7
हरीश जनारथा ने भी हस्तियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। एटीएस- द बेटर वे होम और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में करवाए गए इस समारोह में शहर के ऐसे लोग सम्मानित किया गया, जिनका सामाजिक और विभागीय कार्यों में अहम योगदान रहा है। मुख्य अतिथि विद्या स्टोक्स और हरीश जनारथा ने ‘अमर उजाला’ के इस प्रयास की सराहना की और पुरस्कार पाने वालों को शुभकामनाएं दी। समारोह में शहर के 37 लोगों को सम्मानित किया गया।
3 of 7
Programme
सम्मानित होने के बाद इन हस्तियों ने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के समारोह से लोगों में समाज सेवा का जज्बा पैदा होता है। इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में होने चाहिए। समारोह के अंत में ‘अमर उजाला’ के स्थानीय संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर ने मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि का आभार जताया और सम्मान समारोह के उद्देश्य की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
उन्होंने कहा कि यह उन लोगों को प्रोत्साहित करने का प्रयास है, जो लगातार समाज की बेहतरी और जरूरतमंदों की मदद के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहते हैं। इस मौके पर एटीएस द बेटर वे होम चंडीगढ़ डेराबस्सी सेल्स हेड प्रभात सिंह भी मौजूद रहे। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य तथा बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा है कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
इस दिशा में ‘अमर उजाला’ की भूमिका बहुत सराहनीय है। स्टोक्स ने कहा कि ‘अमर उजाला’ जहां पत्रकारिता के उच्च मूल्य को बनाए हुए हैं, वहीं इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर सामाजिक कार्यों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। विद्या स्टोक्स शनिवार को शिमला के होटल मरीना में ‘एटीएस और अमर उजाला’ एटीएस के संयुक्त तत्वावधान में हुए सम्मान समारोह में संबोधन कर रहीं थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।