फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपराजिता रैली: सोलन में सड़कों पर उतरीं हजारों महिलाएं और छात्राएं, दिया ये संदेश

Wed, 27 Feb 2019 09:57 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Wed, 27 Feb 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Aparajita rally organized in solan and nalagarh city himachal

सुबह से जारी भारी बारिश और लगातार खराब हो रहे मौसम की परवाह किए बगैर सोलन शहर भर के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों की सैकड़ों छात्राओं ने अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता रैली में हिस्सा लिया। नालागढ़ में भी जागरूकता रैली का जिसमें छात्राओं ने इस रैली में बढ़चढ़ कर भाग लिया और शहर में जागरूकता का अलख जगाया।

Trending Videos
Aparajita rally organized in solan and nalagarh city himachal

अपराजिता रैली के दौरान पूरा शहर सम्मान प्रतिष्ठा और प्यार, महिला सशक्तीकरण के हैं आधार जैसे महिला सशक्तीकरण के नारों से गूंज उठा। छात्राओं का उत्साह इतना जबरदस्त था कि दुकानदार दुकानें छोड़कर बाहर सड़क पर आ गए। चिल्ड्रन पार्क से शुरू हुई यह रैली मालरोड, लोअर व अपर बाजार, सर्कुलर रोड व राजगढ़ मार्ग से होते हुए वापस चिल्ड्रन पार्क में हुई। रैली में एक हजार से ज्यादा छात्राओं और उनकी महिला प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया।

Aparajita rally organized in solan and nalagarh city himachal

इस दौरान रैली को जिला भाषा अधिकारी कुसुम संघाई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, बघाट बैंक की निदेशक पूजा हांडा व पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शीला मौजूद रहे। रैली में आईटीआई सोलन, साईं संजीवनी, मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज, चिन्मय विद्यालय नौणी, गर्ल्स स्कूल सोलन की छात्राएं मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aparajita rally organized in solan and nalagarh city himachal

नालागढ़ में भी जागरूकता रैली का जिसमें छात्राओं ने इस रैली में बढ़चढ़ कर भाग लिया और शहर में जागरूकता का अलख जगाया। नालागढ़ कॉलेज और लॉर्ड महावीरा नर्सिंग कॉलेज नालागढ़ की प्रशिक्षु नर्सों ने भारी संख्या में उमड़ कर महिला सशक्तीकरण के इस विषय पर खूब बल देकर इस संदेश को जनजागरण तक पहुंचाया। 

विज्ञापन
Aparajita rally organized in solan and nalagarh city himachal

सडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा, डीएसपी नालागढ़ चमन लाल और युवा हरप्रीत सैणी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर तहसीलदार नालागढ़ विजय राय, डॉ. अजीत पाल जैन, डॉ. आशिमा जैन ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। रड़ियाली पंचायत प्रधान इंदू ठाकुर भी इस मौके पर मौजूद रहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed