फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: शिमला में सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियां जलकर राख

Wed, 12 Jun 2019 10:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Jun 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Anti social elements set three vehicle on fire in shimla city
वाहनों में भड़की आग - फोटो : अमर उजाला

 राजधानी में देररात शरारती तत्वों ने फागली इलाके में हुडदंगई मचाई और सड़क पर खड़े करीब तीन वाहनों को आग की भेंट चढ़ा दिया। यहीं नहीं, रामनगर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े दर्जनों मोटरसाइकलों को भी नीचे गिरा दिया। 

Anti social elements set three vehicle on fire in shimla city
वाहनों में भड़की आग - फोटो : अमर उजाला
घटना मंगलवार देररात की शहर के उपनगर फागली क्षेत्र में हुई। इस घटना में एक पिकअप, कार और मोटरसाइकल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। इसके अलावा सड़क किनारे खड़ी अन्य गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा हैं। पुलिस के मुताबिक देर रात अपूर्व ठाकुर ने वाहनों को जलते हुए देखा तो पुलिस को इस बारे सूचना दी। इसी बीच राहगीर ने अग्निशमन और वाहन मालिकों को बुलाया।
Anti social elements set three vehicle on fire in shimla city
वाहनों में भड़की आग - फोटो : अमर उजाला
इस बीच सड़क किनारे खड़ी पिकअप, वैन और मोटरसाइकल पूरी तरह आग की चपेट में आ चुके थे। स्थानीय लोग भी इस बीच मौके पर पहुंच गए थे और पानी की बोतलों से आग को बुझाने का प्रयास करते रहेे। इसी दौरान रात करीब पौने दो बजे दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anti social elements set three vehicle on fire in shimla city
वाहनों में भड़की आग - फोटो : अमर उजाला

इस घटना से वाहन मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। उधर लोगों ने प्रशासन से रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि सड़क पर खडे़ तीनों वाहन जंगल में फैली आग की चपेट में आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें दो वाहन शिमला और एक वाहन हरियाणा नंबर का है।

विज्ञापन
Anti social elements set three vehicle on fire in shimla city
- फोटो : अमर उजाला

शरारती तत्वों ने रामनगर क्षेत्र में भी जमकर हुड़दंगी मचाई और सड़क किनारे खड़े दर्जनों बाइक को नुकसान पहुंचाया। शहर से सटे फागली और रामनगर क्षेत्र मौजूद समय में नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। क्षेत्र में चिट्टा माफिया सक्रिय है। फागली इलाके में गाड़ियों के शीशे तोड़ने जैसे वारदात अक्सर होती रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed