फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krishna Janmashtami Utsav: शिमला में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, निकली भव्य शोभा यात्रा, देखें शानदार तस्वीरें

Tue, 16 Aug 2022 08:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Aug 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
annual festival of Shri Krishna Janmashtami is being celebrated with great pomp on behalf of Sanatan Dharma Sa
शिमला में निकली भव्य शोभा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

सनातन धर्म सभा शिमला की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का 133वां वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंगलवार को शहर में भव्य नगर कीर्तन व शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा सनातन धर्म गंज मंदिर, भगत सिंह रोड, लोअर बाजार से होते हुए उपायुक्त कार्यालय और फिर वापस मंदिर पहुंची। मंगलवार सुबह पौने 12 बजे गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान ठाकुर जी की पालकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे खड़े रहे। 



शोभा यात्रा में एसडी स्कूल और आर्य समाज की छात्राओं ने बैंड तथा ढोल की थाप के बीच राधे-राधे श्याम मिला दे... श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी... भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बनाया। सनातन धर्म गंज मंदिर से निकली शोभा यात्रा के लिए सैकड़ों लोगों का आना शुरू हो गया था। शोभा यात्रा में शामिल लोगों ने माथे पर तिलक लगाया। इसके बाद ठाकुर जी की पालकी के साथ भक्त सिंह रोड, कार्ट रोड, रामबाजार, लोअर बाजार, जिलाधीश कार्यालय, सब्जी मंडी होते हुए शाम छह बजे के करीब वापस मंदिर पहुंची। 

annual festival of Shri Krishna Janmashtami is being celebrated with great pomp on behalf of Sanatan Dharma Sa
कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर निकाली शोभा यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

यात्रा के दौरान पूरे बाजार में भगवान शिव का तांडव और पंकज पार्टी द्वारा कृष्ण की लीलाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभा यात्रा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भी निकाली गई। सनातन धर्म सभा के प्रेस सचिव सुमन पाल दत्ता ने यह जानकारी दी। 

annual festival of Shri Krishna Janmashtami is being celebrated with great pomp on behalf of Sanatan Dharma Sa
शोभा यात्रा। - फोटो : संवाद

उन्होंने बताया कि यात्रा में शामिल हुए लोगों को जगह जगह पर अल्पहार की व्यवस्था भी की थी। उन्होंने बताया कि 17 को मंदिर में पूरे दिन भजन कीर्तनों का दौर चलेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
annual festival of Shri Krishna Janmashtami is being celebrated with great pomp on behalf of Sanatan Dharma Sa
राधा-कृष्ण बने विद्यार्थी। - फोटो : संवाद

वहीं 18 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 21 अगस्त को श्री नंदोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं 3 सिंतबर को राधा अष्टमी को 56 भोग का कार्यक्रम होगा।


 
विज्ञापन
annual festival of Shri Krishna Janmashtami is being celebrated with great pomp on behalf of Sanatan Dharma Sa
शोभा यात्रा में कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर प्रधान अजय सूद, वरिष्ठ उपप्रधान अशोक मित्तल, उपप्रधान उमेश कुठियाला, सतपाल शर्मा, सचिव विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रजनीश चोपड़ा, प्रचार मंत्री शिव कुमार वर्मा, राहुल, प्राची, विपिन, हर्ष, अंकित तिवारी, अभिकांत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed