अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित देवसदन के सभागार में हुआ। समारोह में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने जिले में दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर जिले के मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह: कुल्लू में सम्मान पाकर खुशी से झूम उठे मेधावी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिभावक और शिक्षक छात्रों को सम्मानित होता देख काफी खुश दिखे। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने छात्रों से अपने अनुभव साझा किए। पुलिस अधीक्षक ने मेधावी छात्र-छात्राओं से मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि सफलता को हासिल करना आसान है। लेकिन उस सफलता को बरकरार रखना और भी मुश्किल है। यह समय ऐसा है, जहां से आपने अपनी मंजिल तय करनी है। कार्यक्रम में समाजसेवी सुभाष शर्मा, शिक्षा उप निदेशक उच्च बलवंत सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथियों के रूप में मौजूद रहे।
समाजसेवी सुभाष शर्मा ने कहा कि अभिभावकों का आज के दौर में यह जरूरी हो गया है कि वह कुछ समय अपने बच्चों के साथ बैठकर बिताएं, जिससे वह गलत दिशा में न जाएं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर अच्छा नागरिक बनने के लिए कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया।कार्यक्रम में उच्च शिक्षा उप निदेशक बलवंत सिंह ठाकुर ने भी मेधावियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभिन्न स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को भविष्य में भी हर क्षेत्र में टॉपर की तरह आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर कन्या स्कूल सुल्तानपुर के अध्यापक श्याम सुंदर महंत ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया। समारोह में साईं स्टार स्कूल के अनिल कुमार, कनु प्रिया, कार्मा चुकी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सारी भेखली की दिशा कुमारी, महिमा ठाकुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीज की तृप्ता देवी, प्रिया और शरवन, छैंउर स्कूल की रितिका ठाकुर, जितेंद्र कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छमाहण की मोनिका भारती, प्रियांशु जम्वाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार की गायत्री देवी और जया ठाकुर, स्नौर वैली स्कूल बजौरा की इशा कुमारी, स्मृति ठाकुर, अर्पिता, सैंज स्कूल की रेशमा देवी, एसवीएम मनाली के राहुल प्रसाद और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शैंशर की चंद्रा देवी को सम्मानित किया गया।
साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटराईं की भुवनेश्वरी, कुमारी लता, कैंब्रिज मौहल की आयुषी गुप्ता और मृगेश ठाकुर, भुट्टी स्कूल की सुमन ठाकुर, बजौरा स्कूल से विशाली ठाकुर, शिवानी ठाकुर को नवाजा। बागन स्कूल की सुनीता, दिवांशी और अंशिता, ब्रह्माऋषि मिशन स्कूल की ट्व़िकल ठाकुर, ईशान गौतम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर की सिमरन शर्मा, खराहल स्कूल के अमन शर्मा और अतुल कुमार, ढालपुर स्कूल के अर्पित, रायसन स्कूल के अनिल कुमार, भुंतर स्कूल के अर्जुन ठाकुर, वंदना और प्रीति को सम्मानित किया गया। इसी तरह कैप्टन हनीफ स्कूल सैंज से लताशा, एलएमएस स्कूल की वर्तिका, अर्श, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुट्टी की कोमल, कुल्लू साइंस स्कूल के पीयूष, मौहल स्कूल से अर्पिता व गौरव, ब्यास पब्लिक स्कूल की तेंजिन पलकी, काईस स्कूल के सौरभ, ढालपुर स्कूल के विक्रांत, डीएवी मनाली की श्रेया ठाकुर को सम्मानित किया गया।