फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019: चंबा में सम्मान पाकर खुशी से चहक उठे मेधावी

Tue, 25 Jun 2019 10:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jun 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
amar ujala bhavishya jyoti samman 2019 function held in chamba
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 चंबा - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा के सभागार में किया गया। इस मौके पर उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने जिले में दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सम्मान पाकर मेधावी खुशी से चहक उठे। प्रतिभा का सम्मान पाकर बच्चों की खुशी चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। वहीं बच्चों के साथ आए अभिभावक और शिक्षक बच्चों को सम्मानित होता देख खुश दिखाई दिए।

Trending Videos
amar ujala bhavishya jyoti samman 2019 function held in chamba
समारोह में संबोधित करते मुख्यातिथि - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान उपायुक्त ने बच्चों का मार्गदर्शन भी किया। उपायुक्त विवेक भाटिया ने इस मौके पर मेधावी छात्र-छात्राओं से अनुशासित जीवन शैली अपनाकर संतुलित और मानसिक स्थिरता से लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने को आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला चंबा में छात्रों के लर्निंग आउटकम बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं।

amar ujala bhavishya jyoti samman 2019 function held in chamba
चंबा में मेधावियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि - फोटो : अमर उजाला

जिले चंबा में गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए टास्क फोर्स गठित की जाएगी और शिक्षण के आधुनिक माध्यमों को भी अपनाया जाएगा। कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान, सह स्त्राब्दी तकनीकी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य पुनीत महाजन, आईटीआई प्रधानाचार्य राहुल राठौर, विपिन शर्मा विशिष्ट अतिथियों के रूप में मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
amar ujala bhavishya jyoti samman 2019 function held in chamba
समारोह में मौजूद मुख्यातिथि व अन्य - फोटो : अमर उजाला

सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिहुंता के साहिल जरियाल,  बाल वरिष्ठ माध्यकि पाठशाला चंबा के धनुर भारद्वाज, सीनियर सेकेंडरी स्कूल बग्गी के नरेश, सेंट स्टीफन स्कूल चंबा से आरुषि ठाकुर, सेंट स्टीफन स्कूल चंबा के हारुन अजाज, गर्ल्स स्कूल चंबा से नेहा कुमारी, गर्ल्स स्कूल चंबा की अनीता कुमारी, ब्वॉयज स्कूल चंबा से यदु पंडित, भारतीय पब्लिक स्कूल चंबा से वमिका नैयर, भारतीय पब्लिक स्कूल चंबा से युक्ति चौहान, ब्वॉयज स्कूल चंबा से लेखराज, सीसे स्कूल कुम्हारका जया देवी, बीटीसी डीएवी कॉलेज बनीखेत से विक्रांत गुलेरिया, सीसे स्कूल ददरियाड़ा से शाम सिंह, ब्वॉयज स्कूल चंबा से सूरज सिंह, ब्वॉयज स्कूल चंबा विजय कुमार और ब्वॉयज स्कूल चंबा अंकित को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
amar ujala bhavishya jyoti samman 2019 function held in chamba
चंबा में मेधावियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि - फोटो : अमर उजाला

इसी तरह भारतीय पब्लिक स्कूल चंबा से प्रांजल कुमारी, ब्वॉयज स्कूल चंबा से अभिषेक, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सिहुंता से नशिका, राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चंबा से अन्नया सूरी, हिम पुष्प पब्लिक स्कूल मौड़ा(तेलका) से शैलजा ठाकुर, उदयपुर स्कूल से सपना, राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चंबा से तुषारा पुरी,  राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चंबा से निहारिका, राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चंबा से आरुषि ठाकुर, राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चंबा से विधि, भारतीय पब्लिक स्कूल चंबा से आयुष महाजन, हाई स्कूल तराला से खुशबू, उदयपुर स्कूल से सपना, गुरू नानक पब्ल्कि स्कूल डलहौजी से श्रेया प्लाह, अंकित पठानिया, नविका भंडारी, सुहानी, प्रथम भटनागर और मनीषा को सम्मानित किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed