‘अमर उजाला’ के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन आज डिग्री कॉलेज बिलासपुर में किया गया। कार्यक्रम में जिला के 50 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त बिलासपुर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह सुबह 10 बजे शुरू हुआ। सभी मेधावी छात्र-छात्राएं समय पर कॉलेज भवन में पहुंचे। सम्मान समारोह में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
समानित किए गए छात्रों में अतुल, राशि गौतम, प्रिया शर्मा, अभय सहगल, महिमा वर्मा, विश्रुत, रितेश कुमार, एलिना, दिव्या शर्मा, सुनिधि ठाकुर, दिवांशी, मानसवी, ग्लोरी नड्डा, जिवेश, श्रद्धा, आतिशा, असमन्या शर्मा, विनय कुमार, उमंग, तनवी, कार्तिके, अविशी, हिमेश शर्मा, एंजल, कशिश ठाकुर, निखित कुमार और प्रशांत शामिल है।
इसके अलावा तुषार शर्मा, सुनिधि, पुजा खजूरिया, समीर गुप्ता, साक्षी शर्मा, शिवांगी ठाकुर, पारिक शर्मा, रितिका, शिवानी, निवेदिता, रनिका, सुजया, कर्ण चौधरी, सोनिया ठाकुर, उरवी सैनी, सानवीं सांख्यान, सुजया शर्मा, ईशा चौहान, मयंक ठाकुर, अम्या विक्रमा राजे, वंशिखा, श्याम गौतम, अल्का और आर्षिता को सम्मानित किया गया।
डिग्री कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल प्रो. बच्चन सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे। मंच संचालन एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुरिंद्र सिंह ठाकुर ने किया।
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 समारोह कांगड़ा में 28 जून को बीडीओ कार्यालय धर्मशाला के सम्मेलन कक्ष और लाहौल-स्फीति में 29 जून को उच्च पाठशाला केलांग में होगा।