फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019: नाहन में 50 मेधावियों को किया गया सम्मानित

Wed, 26 Jun 2019 03:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Jun 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
amar ujala bhavishya jyoti samman 2019 function held in nahan sirmour
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 नाहन - फोटो : अमर उजाला

सिरमौर जिले के अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन (जडजा) में बुधवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 का समारोह आयोजित किया गया। सम्मान 2019 पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। इस पुरस्कार को पाने के बाद उनकी खुशी छुपाए नहीं छिप रही थी। सभागार में कुछ विद्यार्थियों के साथ मौजूद उनके अभिभावक भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।

Trending Videos
amar ujala bhavishya jyoti samman 2019 function held in nahan sirmour
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 नाहन - फोटो : अमर उजाला

उनका कहना था कि अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। अमर उजाला ने ऐसे विद्यार्थियों को सम्मानित किया है, जो भले ही एक दो अंकों की कमी से टॉप टेन सूची में नाम दर्ज नहीं करवा पाए, लेकिन उनकी मेहनत किसी से कम नहीं है। छात्र ऋषिकेश ने कहा कि इस पुरस्कार को पाने के बाद और मेहनत करूंगा। ताकि अपने सपनों को साकार कर सकूं।

amar ujala bhavishya jyoti samman 2019 function held in nahan sirmour
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 नाहन - फोटो : अमर उजाला

छात्रा ज्योति तिवारी ने कहा कि अमर उजाला ने मेरी मेहनत और प्रतिभा को पहचाना और सम्मानित किया। यह कभी भूल नहीं पाऊंगी। छात्रा आकांक्षा ने कहा कि अमर उजाला ने सम्मानित कर मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया है। इसके लिए अमर उजाला का थैंक्स। रितिका ने कहा कि अमर उजाला के इस सम्मान से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। कुछ कर गुजरने की भावना ने जन्म लिया है। यह हौसला देने के लिए अमर उजाला को थैंक्स।

विज्ञापन
विज्ञापन
amar ujala bhavishya jyoti samman 2019 function held in nahan sirmour
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 नाहन - फोटो : अमर उजाला

अभिभावक इंदु सकलानी ने कहा कि अमर उजाला ने बहुत अच्छे स्तर पर बच्चों की प्रतिभा को पुरस्कृत किया है, यह प्रयास बहुत अच्छा है, भविष्य में भी यह जारी रहना चाहिए। अभिभावक वनीता गोयल ने कहा कि जो बच्चे टॉप टेन में आने से दो चार अंकों से रह जाते हैं, उनकी प्रतिभा भी किसी से कम नहीं है।

विज्ञापन
amar ujala bhavishya jyoti samman 2019 function held in nahan sirmour
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 नाहन - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ने ऐसे बच्चों को सम्मानित करके दिल जीत लिया। अभिभावक मुल्तान सिंह ने कहा कि अमर उजाला ने बच्चों को सम्मानित किया है। इससे बच्चों के साथ-साथ खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed