अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 समारोह कांगड़ा का आयोजन शुक्रवार को बीडीओ धर्मशाला के सभागार में किया गया। समारोह में जिला के 48 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि केसीसी बैंक के प्रबंध निदेशक विनय कुमार विशेष अतिथि रहे। सम्मान समारोह सुबह साढे़ 10 बजे शुरू हुआ। सबसे पहले खनियारा स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया।
2 of 5
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 पाने वाले मेधावी
- फोटो : अमर उजाला
सम्मान समारोह में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई की दसवीं और जमा दो कक्षा की परीक्षा पास करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। एसपी के हाथों से सम्मान पाकर सभी मेधावी चहक उठे। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
3 of 5
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 पाकर सेल्फी लेते मेधावी
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में दसवीं कक्षा में अव्वल रही महक, कशिश, कनिका, मुस्कान, मनन शर्मा, मानसी शर्मा, इशिता, देवांशु डोगरा, शिवांशी, सचिन, वैशाली, विभूति कौंडल, रूपांशी सूद, स्तुति डोगरा, निकिता कौंडल, वत्सल, शंभवी, तनिशा, अतिशा, अभिजय, आर्यन, समृद्घि, अंकिता, मुस्कान, संदीप कौर, अरमान शुक्ला, अनिरुद्ध, आर्ची कंवर, अमिश गुलेरिया, शगुन, अंकिता व कशिश को सम्मानित किया गया। इसके अलावा जमा दो कक्षा की रूहाणी, शालिनी, तान्या, सूर्या नाग, अभय, इशिता आजाद, रिद्धि सूद, विरेंद्र सिंह, विशाल मन्हास, निखिल चौधरी, संजना ठाकुर, स्प्रीहा गौतम, मीनाक्षी देवी, आयूष परमार, पुष्पदीप सिंह, कार्तिक चौधरी सम्मानित किए।
4 of 5
समारोह में संबोधित करते मुख्यातिथि
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक कांगड़ा संतोष पटियाल ने मेधावी छात्रों से अपना लक्ष्य स्वयं निर्धारित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो सफलता आज हासिल की है, उसे बरकरार रखने में सतत प्रयास करने होंगे, तभी आप अपने निर्धारित लक्ष्य तक पहुंच पाएंगे। किसी के साथ अपनी तुलना नहीं करनी चाहिए, न ही किसी दूसरे की नकल कर आगे बढ़ना चाहिए। हमें अपने आपसे स्पर्धा करते हुए, दूसरे से अच्छी बात सीखने की जरूरत है।
5 of 5
मेधावियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि
- फोटो : अमर उजाला
केसीसी बैंक के प्रबंध निदेशक विनय कुमार ने सम्मान समारोह में आए मेधावियों के अभिभावकों से बच्चों को सही माहौल देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ये मेधावी बच्चे आने वाले समय में राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे, इसलिए उन्हें शिक्षा के लिए सही वातावरण देना अभिभावकों की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने अपील की।