नेशनल हाइवे पर लंबे जाम और निचले इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए पर्यटक रेल से शिमला पहुंच रहे हैं। अगर आप भी ट्रेन से शिमला जाने की योजना बना रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ लें।
2 of 6
कालका-शिमला रेल में खड़े होकर सफर करते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
ऐतिहासिक कालका-शिमला रेललाइन पर रेलगाड़ियों में भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनें पैक हैं। करीब साढ़े पांच घंटे का लंबा सफर यात्री खड़े रहकर तय कर रहे हैं। कालका-शिमला रेल मार्ग पर 7 अप और डाउन रेलगाड़ियां सैलानियों से भरकर आ जा रही हैं।
3 of 6
कालका-शिमला रेल में खड़े होकर सफर करते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सोलन रेलवे स्टेशन पर कालका से सोलन पहुंची ट्रेन में सभी डिब्बे पूरी तरह भरे होने के बावजूद सैलानी ट्रेन में चढ़ गए। सड़क मार्ग के अलावा ट्रेनों से भी पर्यटक शिमला आ रहे हैं।
4 of 6
कालका-शिमला एनएच पर जाम
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को विकेंड होने से कालका से शिमला की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें खचाखच भरी रहीं। अधिकतर सैलानी खड़े होकर सफर का लुत्फ उठा रहे हैं। दूसरी ओर, फोरलेन निर्माण के कारण कालका-शिमला एनएच पर लग रहे जाम के डर से भी पर्यटक रेल मार्ग को ही तवज्जो दे रहे हैं।
5 of 6
कालका-शिमला रेल
- फोटो : अमर उजाला
रेल में कालका से शिमला का सफर साढ़े पांच से छह घंटे का है। इन दिनों नेशनल हाइवे पर भी जाम की वजह से इतना ही समय लग रहा है। 1903 में बिछाई गई कालका-शिमला रेललाइन के घुमावदार मोड़ और सुरंगें सैलानियों को खूब रोमांचित करती हैं। हेरिटेज ट्रैक पर कालका से शिमला के बीच 102 सुरंगें और करीब 800 पुल हैं।