हिमाचल में भी आतंकियों की तलाश, सीमाएं सील, रेड अलर्ट
हिमाचल प्रदेश सीमा से करीब दो किलोमीटर दूर पठानकोट में वायुसेना के एयरबेस में हुए आतंकी हमले के बाद हिमाचल में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। हमले के बाद पठानकोट से सटे कांगड़ा के सीमांत क्षेत्रों में शनिवार सुबह से ही आतंकियों की तलाश की जा रही है। पंजाब, जेएंडके और हरियाणा समेत बाहरी राज्यों से लगती तमाम सीमाएं सील कर दी गई हैं।
हिमाचल में भी आतंकियों की तलाश, सीमाएं सील, रेड अलर्ट
शक्तिपीठों, दलाईलामा टेंपल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों एवं बिजली प्रोजेक्टों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बाहर से कोई भी वाहन बिना चेकिंग हिमाचल नहीं आने दिया जा रहा है। जगह-जगह चेकिंग की जा रही है।
हिमाचल में भी आतंकियों की तलाश, सीमाएं सील, रेड अलर्ट
आतंकी हमले के बाद हिमाचल पुलिस टीमों ने पठानकोट से सटे कांगड़ा जिले के सीमांत क्षेत्रों कंडवाल, डमटाल, भदरोआ, मलकपुर, माजरा, कंदरोड़ी और छनी बेला के 12 किलोमीटर क्षेत्र के रिहाइशी इलाकों और जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पठानकोट-कांगड़ा रेल ट्रैक की भी पूरी चेकिंग की गई। उधर, लाहौल स्पीति और चंबा जिले की जम्मू कश्मीर से सटे 216 किलोमीटर लंबे बार्डर क्षेत्र को सील कर दिया है।
हिमाचल में भी आतंकियों की तलाश, सीमाएं सील, रेड अलर्ट
लाहौल का तांदी-संसारी मार्ग जम्मू के रास्ते पठानकोट से जुड़ा हुआ है इसलिए सतर्कता बरती जा रही है। स्पीति घाटी में तिब्बत से लगती सीमा पर चौकसी बढ़ाई है। कांगड़ा हवाई अड्डे पर बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।
हिमाचल में भी आतंकियों की तलाश, सीमाएं सील, रेड अलर्ट
उधर, राजधानी शिमला में डीपीजी संजय कुमार ने आपात बैठक बुलाकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर सभी जिलों के पुलिस प्रमुख को कड़ी निगरानी के निर्देश जारी किए। सभी प्रमुख शहरों में क्यूआरटी तैनात कर दी हैं, जबकि कमांडो टीमों को स्टैंड बाय रखा गया है। धार्मिक, पर्यटन स्थलों, होटलों, धर्मशाला, सरायों में चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। हरेक सूचना को तुरंत साझा करने को कहा गया है।