फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए राज्य पुस्तकालय में 72,400 पुस्तकों का समृद्ध संग्रह, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

Thu, 14 Feb 2019 05:35 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Thu, 14 Feb 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
A rich collection of 72,400 books in the new State Library of himachal

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को विधानसभा के निकट कैनेडी चौक में 10 करोड़ की लागत से निर्मित भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर राज्य पुस्तकालय का उद्घाटन किया। 2000 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल के इस पुस्तकालय में लगभग 120 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता है।

A rich collection of 72,400 books in the new State Library of himachal

‘अमर उजाला’ ने हाल ही में मौजूदा राज्य पुस्तकालय में किताबों के धूल फांकने का मामला प्रमुखता से उठाया था। अब पाठकों को नई लाइब्रेरी मिलने से इसका लाभ होगा। सीएम ने कहा है कि राज्य पुस्तकालय में 72,400 पुस्तकों का समृद्ध संग्रह होगा।

A rich collection of 72,400 books in the new State Library of himachal

यह छात्रों, शोधार्थियों और आम लोगों के अध्ययन के लिए उपयोगी होगा। कहा कि इस भवन की अनुमानित लागत 15 करोड़ थी, जबकि इस पर 10 करोड़ की लागत आई है। इसके लिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग की सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
A rich collection of 72,400 books in the new State Library of himachal

कहा कि इस भवन में पुस्तक के स्थान के अतिरिक्त, अध्ययन कक्ष, पटल, लाइब्रेरियन कक्ष, पुस्तकों को पुस्तकालय से निकालने और जमा करने का कक्ष, कंप्यूटर अनुभाग, डिजिटलाइजेशन अनुभाग, तकनीकी अनुभाग, कैंटीन, बाइंडिंग क्षेत्र, सर्वर कक्ष, बिजली कक्ष आदि होंगे। 

विज्ञापन
A rich collection of 72,400 books in the new State Library of himachal

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मुख्यमंत्री और अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण मनीषा नंदा, प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा, निदेशक प्राथमिक प्रारंभिक शिक्षा रोहित जम्वाल तथा मुख्य अभियंता लोक निर्माण ललित भूषण भी उपस्थित थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed