फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस क्रिकेटर ने खेली तूफानी पारी, एक-एक कर टूटे कई रिकॉर्ड

Fri, 17 Feb 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 17 Feb 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
Himachali Cricketer Nikita Chauhan Scored Double Hundered.
- फोटो : Social Media

शिमला की इस क्रिकेटर ने मैदान पर ऐसी धुंआधार पारी खेली कि एक के बाद एक कई रिकॉर्ड चकनाचूर हो गए। इस बल्लेबाज ने चौकों छक्कों की बौछार कर दी। 24 चौके और छह छक्के लगाने के बाद भी गेंदबाज इसे आउट नहीं कर पाए।

Himachali Cricketer Nikita Chauhan Scored Double Hundered.

ये रिकॉर्ड कायम किया शिमला की बेटी निकिता चौहान ने। निकिता ने अपनी ऐतिहासिक पारी में ताबड़तोड़ 217 रन बनाए और अंत तक नॉटआउट रही। प्रतियोगिता में ये सबसे ज्यादा स्कोर बना। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत हिमाचल ने जम्मू-कश्मीर की टीम को रिकॉर्ड 266 रनों से मात दे दी।

Himachali Cricketer Nikita Chauhan Scored Double Hundered.

अमृतसर के खालसा कॉलेज में आयोजित की जा रही अंडर-23 महिला इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में निकिता ने अपने बल्ले से जमकर कहर बरपाया। निकिता ने महज 177 गेंदों में 217 रन बनाए। किसी ऑलराउंडर खिलाड़ी का इस टूर्नामेंट में ये रिकॉर्ड प्रदर्शन था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachali Cricketer Nikita Chauhan Scored Double Hundered.

निकिता ने 217 रनों के इस व्यक्तिगत स्कोर में 24 चौके और छह छक्के लगाकर धुआंधार बल्लेबाजी की। हिमाचल की किसी महिला खिलाड़ी का ये सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। कोटखाई की रहने वाली निकिता आलराउंडर खिलाड़ी है। इस प्रतिभावान खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट में अब तक 360 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
Himachali Cricketer Nikita Chauhan Scored Double Hundered.

एचपीसीए की धर्मशाला अकादमी में कोचिंग लेने वाली निकिता की इस उपलब्धि पर एचपीसीए के उपाध्यक्ष और शिमला जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह एक दिन राष्ट्रीय महिला टीम में स्थान पाएगी और देश का नाम रोशन करेगी। निकिता के पिता सुधीर कुमार ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed