फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां मिली ऋषि-मुनियों के काल की 50 प्राचीन लुप्त जड़ी-बूटियां, अब होगा इन गंभीर बीमारियों का इलाज

Thu, 11 Oct 2018 10:44 AM IST
जितेंद्र ठाकुर, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
जितेंद्र ठाकुर, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी) Updated Thu, 11 Oct 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
50 ancient disappearing herbs of the time of the Rishi-Muni period found in Chamba

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हजारों साल पुरानी ऋषि-मुनियों के समय की लुप्त हो चुकीं 50 प्राचीन जड़ी-बूटियां मिली हैं। औषधीय गुणों से भरपूर इन जड़ी-बूटियों में कैंसर, मधुमेह, रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने की क्षमता है।

50 ancient disappearing herbs of the time of the Rishi-Muni period found in Chamba

उत्तर भारत के एकमात्र जोगिंद्रनगर स्थित आयुर्वेद वनस्पति संग्रहालय एवं हर्बल गार्डन अनुसंधान संस्थान (भारतीय चिकित्सा केंद्र) की टीम के हाथ यह सफलता लगी है। शोधकर्ताओं का कहना है कि चंबा जिले में जड़ी-बूटियों का खजाना है। यहां 240 से अधिक जड़ी-बूटियों की मौजूदगी है। इनकी खोजबीन पर काम चल रहा है।

50 ancient disappearing herbs of the time of the Rishi-Muni period found in Chamba

जो जड़ी-बूटियों मिली हैं, उनके संरक्षण की कवायद चल रही है। इन्हें भारतीय अनुसंधान संस्थान में भेजा जाएगा, जहां इनसे आयुर्वेदिक दवाएं तैयार की जाएंगी। शोधकर्ताओं का कहना है कि जिला चंबा के दूरदराज तीसा विकास खंड और अन्य गांवों में वन औषधि संपदा का खजाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
50 ancient disappearing herbs of the time of the Rishi-Muni period found in Chamba

साचपास, बैरागढ़, देवीकोठी, तरेला, भंजराडू़, तीसा, सालघाटी, खज्जियार में लुप्त हो रही जड़ी-बूटियों का खजाना है। इनमें कुछ नाम बेशक आम होंगे, लेकिन इनकी उपलब्धता मुश्किल है।

विज्ञापन
50 ancient disappearing herbs of the time of the Rishi-Muni period found in Chamba

केंद्र के वैज्ञानिक न केवल औषधीय पौधों पर शोध कर रहे हैं, बल्कि शोध में स्थानीय स्वास्थ्य परंपराओं के ज्ञान को भी शामिल कर रहे हैं। इसमें यह भी देखा जाएगा कि जिस क्षेत्र के लोग इन जड़ी-बूटियों का सेवन कर रहे हैं, उनका स्वास्थ्य कैसा है। इस पर अनुसंधान संस्थान भारतीय चिकित्सा पद्धति जोगिंद्रनगर शोध करेगा। द्रव्य गुुण उत्कृष्टता केंद्र जोगिंद्रनगर में औषधीय पौधों के नमूनों की पहचान के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed