फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिडिल स्कूलों में खत्म नहीं होंगे इन शिक्षकों के पद, कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव

Wed, 10 Oct 2018 01:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 10 Oct 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
drawing and physical education teachers posts in middle schools of himachal pradesh

प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में इन शिक्षकों के पद खत्म नहीं होंगे। आरटीई एक्ट में छूट देने के लिए सरकार कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाने जा रही है।

drawing and physical education teachers posts in middle schools of himachal pradesh

प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद सौ बच्चों से कम संख्या वाले स्कूलों में भी कला और शारीरिक शिक्षकों के पद भरे जा सकेंगे।

drawing and physical education teachers posts in middle schools of himachal pradesh

राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ के अध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने बताया कि सोमवार को संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से बगस्याड स्कूल में मिलकर इस मांग को उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
drawing and physical education teachers posts in middle schools of himachal pradesh

इस अवसर पर शिक्षा सचिव डॉ. अरुण शर्मा तथा प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जमवाल भी मौजूद रहे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि संघ की ओर से मुझे जो मांग पत्र मिला है, उसके अनुसार 23 जून 2018 को शिक्षा निदेशक की ओर से जारी अधिसूचना को रद्द करते हुए शिक्षा सचिव को सभी माध्यमिक स्कूलों में कला और शारीरिक शिक्षकों के पद सृजित करने के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
drawing and physical education teachers posts in middle schools of himachal pradesh

अध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने कहा कि शिक्षा सचिव डॉ. अरुण शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मांग को मान लिया है। जल्द ही इसका प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed