यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो तैयार हो जाएं। विभिन्न श्रेणी में कुल 387 पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा पद हिमाचल स्टाफ सलेक्शन बोर्ड हमीरपुर की ओर से भरे जा रहे हैं। यहां विभिन्न विभागों में क्लर्कों के कुल 119 पदों के लिए आवेदन मांगें गए हैं।
सबसे ज्यादा आईपीएच में 36 पद भरे जा रहे हैं। इन पदों के लिए आप 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन फीस 360 जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 120 रुपए होगी। ये 119 पद 20 फीसदी कोटे के तहत विभिन्न विभागों में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से भरे जाएंगे। कम से कम पांच साल का अनुभव रखने वाले कर्मी आवेदन कर सकते हैँ।
200 अंकों की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए टाइपिंग टेस्ट रखा जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू लिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट http://himachal.nic.in चैक कर सकते हैं।
अगली स्लाइड में पढ़ें और कहां हो रही है भर्ती--
वहीं, एचपी यूनिवर्सिटी में भी विभिन्न श्रेणियों के 84 पद भरे जा रहे हैं। इनमें जूनियर ऑफिस असिस्टेंट जेएओ (कंप्यूटर प्रशिक्षित ) क्लर्क के 53 पद भरे जाने हैं, जबकि अन्य श्रेणियों में चपरासी के 12 पद भरे जाने है। इन पदों के लिए आवेदन करने को 15 मार्च अंतिम तिथि तय की गई है, जबकि दूरदराज और जनजातीय क्षेत्र के लिए 30 मार्च है।
इन पदों के लिए तय शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत ब्योरा विवि की वेबसाइट http://hpuniv.nic.in/ पर उपलब्ध है। इसमें आवेदन फार्म भी उपलब्ध करवाया गया है। तो आप भी आज ही इन पदों के लिए आवेदन कर लीजिए।