फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   road Accident Himachal: Motorcycle towed cart overturns at Peer-Nigah; woman and child died

हिमाचल में सड़क हादसा: पीरनिगाह में बाइक रेहड़ी पलटी; महिला सहित तीन साल के बच्चे की मौत, पांच घायल

Sat, 10 Oct 2026 10:49 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Oct 2026 10:49 AM IST
सार

ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह क्षेत्र में शनिवार सुबह तीन पहिया मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी पलटने से पंजाब के कपूरथला निवासी एक बुजुर्ग महिला और तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। 

विज्ञापन
road Accident Himachal: Motorcycle towed cart overturns at Peer-Nigah; woman and child died
पीरनिगाह में बाइक रेहड़ी पलटी। पांच घायल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह क्षेत्र में शनिवार सुबह तीन पहिया मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी पलटने से पंजाब के कपूरथला निवासी एक बुजुर्ग महिला और तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार कपूरथला से करीब आठ लोग मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी पर सवार होकर पीरनिगाह आए थे। धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के बाद वापस लौटते समय रास्ते में एक तीखे मोड़ पर बाइक रेहड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन
Trending Videos

हादसे के दौरान वाहन में सवार लोग इसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला और तीन साल के बच्चे ने माैके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घायलों की स्थिति और मृतकों की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ  बताया कि मामले के जांच के लिए सदर पुलिस की टीम मौके पर गई है। इसके साथ घायलों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed