फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां मिलेगी मनपसंद सरकारी नौकरी, 387 पदों पर हो रही है भर्ती

Thu, 16 Feb 2017 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 16 Feb 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
387 Recruitments in Himachal, Apply Now.

यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो तैयार हो जाएं। विभिन्‍न श्रेणी में कुल 387 पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा पद हिमाचल स्टाफ सलेक्‍शन बोर्ड हमीरपुर की ओर से भरे जा रहे हैं। यहां विभिन्न विभागों में क्लर्कों के कुल 119 पदों के लिए आवेदन मांगें गए हैं।

387 Recruitments in Himachal, Apply Now.

सबसे ज्यादा आईपीएच में 36 पद भरे जा रहे हैं। इन पदों के लिए आप 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन फीस 360 जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 120 रुपए होगी। ये 119 पद 20 फीसदी कोटे के तहत विभिन्‍न विभागों में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से भरे जाएंगे। कम से कम पांच साल का अनुभव रखने वाले कर्मी आवेदन कर सकते हैँ।

387 Recruitments in Himachal, Apply Now.

200 अंकों की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए टाइपिंग टेस्ट रखा जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू लिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट http://himachal.nic.in चैक कर सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और कहां हो रही है भर्ती--

विज्ञापन
विज्ञापन
387 Recruitments in Himachal, Apply Now.

वहीं, एचपी यूनिवर्सिटी में भी विभिन्न श्रेणियों के 84 पद भरे जा रहे हैं। इनमें जूनियर ऑफिस असिस्टेंट जेएओ (कंप्यूटर प्रशिक्षित ) क्लर्क के 53 पद भरे जाने हैं, जबकि अन्य श्रेणियों में चपरासी के 12 पद भरे जाने है। इन पदों के लिए आवेदन करने को 15 मार्च अंतिम तिथि तय की गई है, जबकि दूरदराज और जनजातीय क्षेत्र के लिए 30 मार्च है।

विज्ञापन
387 Recruitments in Himachal, Apply Now.

इन पदों के लिए तय शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत ब्योरा विवि की वेबसाइट http://hpuniv.nic.in/  पर उपलब्ध है। इसमें आवेदन फार्म भी उपलब्ध करवाया गया है। तो आप भी आज ही इन पदों के लिए आवेदन कर लीजिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed